यदि नशा हमारे लिए अच्छा होता तो सबसे पहले माँ देती:- डॉ. अशोक कुमार वर्मा
एनसीबी हरियाणा प्रमुख श्रीकांत जाधव भापुसे के दिशानिर्देशों से पानीपत में नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम
BOL PANIPAT : हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो अर्थात नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो हरियाणा के प्रमुख एवं अम्बाला मंडल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव भापुसे साहब के दिशानिर्देशों एवं मार्गदर्शन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहपुर में एक दिवसीय 24वां नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा विद्यार्थियों को नशे के विरुद्ध जागरूक करने के साथ साथ नशा मुक्ति अभियान से जोड़ने के लिए पहुंचे। विद्यालय की प्राचार्या गीता शर्मा की अध्यक्षता और उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार के सहयोग से यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यदि कोई भी नशा हमारे खाने योग्य होता तो सबसे प्रथम हमारी माँ हमे वो नशा सेवन के लिए देती लेकिन न तो कभी माँ ने दिया और न ही कभी पिता ने हमे कहा कि ले बेटा थोड़ी सी मदिरा ले ले अथवा बीड़ी सिगरेट पी ले। अब प्रश्न है कि हमे कौन दे रहा है। यह नशा हमें सबसे निकट का मित्र अथवा कुसंग सिखाता है अथवा अनेक बार चचेरे, ममेरे, फुफेरे भाई हमें लत लगा देते हैं। अब हमें इन्हे न कहने की आदत बनानी होगी। अनेक बार सबसे निकट का मित्र कहता है कि एक बार नशा कर ले बस वही पहली बार जीवन में दुःख का कारण बन सकती है। इसके अतिरिक्त नशे के सौदागर युवाओं को पहले नशा निशुल्क देते हैं और कुछ समय पश्चात लत लगने पर उनका दुरूपयोग करते हैं और अनेक युवा नशे के तस्कर तक बन जाते हैं। हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के सर्वोच्च अधिकारी श्रीकांत जाधव साहब ने हरियाणा को नशा मुक्त करने के लिए बहुत अधिक शक्ति लगा दी है। नशे में सबसे भयानक नशे ड्रग्स के हैं जिसमे अफीम, चरस, हीरोइन, स्मैक, चिट्टा आदि विशेष रूप से संलिप्त हैं। उन्होंने युवाओं से शपथ दिलवाई कि कोई भी व्यक्ति जीवन में नशा नहीं करेगा और नशा परोसने वाले व्यक्तियों की सुचना ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर 9050891508 पर देगा।

Comments