अग्नि शमन विभाग हर रेसक्यू ऑपरेशन के लिए तैयार
गर्मी के मौसम में हर दिशा में रहती विभाग की गाड़ियाँ तैयार.
BOL PANIPAT , 28 फरवरी। आग पर काबू पाना और लोगों को घटना स्थल से सुरक्षित निकालना आश्चर्य जनक ही नहीं बेहद ही चुनौतीपूर्ण कार्य है। इस कार्य को बेखुबी अंजाम दे रहें हैं जिला अग्नि शमन विभाग के 136 कर्मचारी हर समय रेसक्यू ऑपरेशन के लिए तैयार रहते है। गर्मी के मौसम में हर दिशा में विभाग की हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहती हैं।
विभाग में सेवाएं प्रदान कर रहे ये कर्मचारी 24 घंटे अलर्ट मोड पर जान को जोखिम में डाल कर कार्य करते हैं। सही समय पर घटना स्थल पहुंच कर जान माल का बचाव करते हैं और आग पर काबू पाते हैं। ये कर्मचारी अग्नि शमन यंत्रों के साथ आधे से 1 घंटे में काबू पा लेते हैं। सैक्टर 12 में आने वाले समय में 2 एकड़ में अलट्रा मॉडर्न दमकल केंद्र बनेगा इसके लिए स्वीकृति मिल चुकी है।
उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि औद्योगिक नगरी में आग से घटने वाली घटनाओं से निपटने में दमकल विभाग पूरी तरह से सक्षम है। जिले में 28 गाडिय़ां कर्मचारियों के साथ हर स्थिति से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। विभाग के आगजनी की घटनाओं से निपटने को लेकर जिले में 4 केंद्र हैं। जिनमें एक केंद्र हॉली पार्क, दूसरा सैक्टर 25, तीसरा लाल बत्ती व चौथा समालखा उपमंडल में बनाया गया है। गर्मी के मौसम में खंड इसराना , बापौली, मतलौडा और सनौली खुर्द के पुलिस स्टेशन में अलग से अग्नि शमन कि गाडिय़ों की व्यवस्था विभाग करता है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता 101, 112 के अलावा 2650458,2660201,2670458 आदि फोन नंबरों पर काल करके आग लगने से संबंधित सूचना दे सकते हैं।
दमकल केंद्र अधिकारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि औद्योगिक नगरी में स्थिति फैक्टरीयों में लाखों मजदूर काम करते हैं। आग लगने पर उसमें काम कर रहे हजारों मजदूरों को बाहर निकालना विभाग के लिए आज भी बड़ी चुनौती है। विभाग के पास आग लगने की सूचनाएं के बाद दमकल विभाग तत्काल कार्रवाई करता है।
दमकल केंद्र अधिकारी ने बताया कि जिले में करीब 28 फायर टेंडर हैं। जो आग बुझाने में सक्षम हैं। इनमें 2 मोटर साईकलों के अलावा 2 हजार लीटर की 2 समाल वाटर मिशट, 4500 लीटर की क्षमता के 2 वाटर टेंडर, 7500 लीटर के 9 बाउजर , 7 फोम टेडर जिसमें 6 ऐसे फोम टेडर है जिनकी क्षमता 4500 लीटर की है व 1 ऐसे फोम टेडर है जिसकी क्षमता 5500 लीटर है। उन्होंने बताया कि समालखा उपमंडल में 1 मोटर साईकल के अलावा 1 समाल वाटर मिशट जिसकी क्षमता 2000 लीटर है। यहां 4500 लीटर की क्षमता के 2 वाटर टेंडर और 12000 लीटर की क्षमता का एक वाटर बाउजर है जो बाग बुझाने में सक्षम है।
दमकल केंद्र अधिकारी ने बताया कि आग की घटनाओं की सूचना मिलते ही अमल किया जाता है। विभाग इसके लिए किसी भी प्रकार का चार्ज उपभोक्ता से नहीं करता। जो उपभोक्ता विवाह व अन्य घरेलु कार्यक्रम में विभाग की अग्निशमन की गाडिय़ों से संबंधित मदद लेते हैं उनसे घंटों के हिसाब से चार्ज किया जाता है। उन्होंने बताया कि 1 हाइड्रोलिक मशीन की भी नगरी में आवश्यकता है उसके लिए सरकार से अनुरोध किया गया है।

Comments