Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


डीजे पर डांस करने के दौरान फायरिंग, एक की मौके पर मौत

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 10, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : डीजे पर डांस करने के दौरान फायरिंग होने से एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना  इसराना में एक शादी समारोह में हुई। बताया जा रहा है कि गोली शादी समारोह में भाग लेने में आए सोनू उर्फ तोता को लगी। सोनू बुडशाम गांव में एक युवक की शादी में पहुंचा था। उसी दौरान उसके साथी से गोली लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सूचना के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया।  आरोपी  बुडशाम गांव का ही रहने वाला बताया जा रहा है।

सोनू कादियान उर्फ तोता राकेश हत्याकांड सहित कई संगीन मामलों में सिवाह की जेल में सजा काट रहा था और हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था।

Comments