मोबाइल फोन व नगदी झपटने की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के पांच सदस्य काबू. प्रारंभिक पुलिस पुछताछ में दो वारदातों का खुलासा. वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद।
BOL PANIPAT : 16 मार्च 2022, मोबाइल फोन व नगदी झपटने की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के पांच सदस्य काबू, प्रारंभिक पुलिस पुछताछ में दो वारदातों का खुलासा , वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद।
थाना औधोगिक सैक्टर 29 प्रभारी इंस्पेक्टर उमर मोहम्मद ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना औधोगिक सैक्टर 29 पुलिस की टीम ने मंगलवार साय गुप्त सूचना के आधार पर दंबिस देकर झपटमारी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के पांच आरोपियों को काबू करने में कामयाबी हासिल की। प्रारंम्भिक पुलिस पुछताछ में आरोपियों ने झपटमारी की दो वारदातो को अंजाम देने बारे स्वीकारा। उक्त दोनो वारदातो बारे थाना औधोगिक सैक्टर 29 में मुकदमें दर्ज है। आरोपी बाइक पर सवार होकर राह चलते युवको से फोन व पैसे छीनने की वारदात को अंजाम देने में सक्रिय थे। पकड़े गए आरोपियो की पहचान अमन पुत्र धर्मपाल व राहुल पुत्र त्रिलोक नाथ निवासी बदायू यूपी हाल सिवाह पानीपत, पवन पुत्र मोहन निवासी दरभंगा बिहार हाल सैक्टर 29 पानीपत, प्रवेश पुत्र ध्रुवलाल निवासी शहजानपुर यूपी हाल सिवाह व सज्जन पुत्र गुलजार निवासी दिजानपुर पश्चिम बंगाल हाल डाडोला रोड पानीपत के रूप में हुई। झपटी गए मोबाईल फोन व नगदी बरामद करने एवं झपटमारी की अन्य वारदातों बारे गहनता से पुछताछ करने के लिए पुलिस टीम ने गिरफ्तार पांचो आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

थाना औधोगिक सैक्टर 29 पुलिस की एक टीम को मंगलवार साय गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी की फ्लौरा चौक के नजदीक संद्विगध किस्म के पांच अज्ञात युवक एक बाइक को साइड में खड़ी कर किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर पांचो आरोपी युवकों को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपियों ने बिते तीन दिन में थाना औधोगिक सैक्टर 29 क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग दो स्थानो पर झपटमारी की दो वारदातो को अंजाम देने बारे स्वीकारा। झपटमारी की उक्त वारदातो बारे थाना औधोगिक सैक्टर 29 में मुकदमें दर्ज है।
आरोपियों से प्रारंम्भिक पुलिस पुछताछ में झपटमारी कि निम्न वारदातों का खुलासा हुआ
- आरोपियो ने मिलकर 13 मार्च को फैक्टरी से घर जा रहे एक श्रमिक से विश्वक्रमा चौक के पास मोबाइल फोन व 3 हजार रूपए छीनने की वारदात को अंजाम दिया। वारदात बारे श्रमिक सुशील पुत्र सत्यदेव निवासी विकाश नगर पानीपत की शिकायत पर थाना औधोगिक सैक्टर 29 में मुकदमा दर्ज है।
2. आरोपियो ने मिलकर 12 मार्च को चोटाला रोड पर पैदल जा रहे युवक से मोबाइल फोन छीनने की वारदात को अंजाम दिया। वारदात बारे आरिफ पुत्र समैदीन निवासी असदपुर शामली यूपी हाल चोटाला रोड बीनू कालोनी पानीपत की शिकायत पर थाना औधोगिक सैक्टर 29 में मुकदमा दर्ज है।

Comments