Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार. चोरीशुदा दो मोबाइल फोन बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 29, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 29 अगस्त 2023, सीआईए वन की टीम ने हरि नगर में घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को काबड़ी बाइपास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान दीपक निवासी गुरू नानकपुरा के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ वह नशा करने का आदी है। नशा खरीदने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो उसने मोबाइल चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा एप्पल व वीवो कंपनी के दो मोबाइल फोन बरामद कर पूछताछ के बाद मंगलवार को आरोपी दीपक को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि सीआईए वन टीम को सोमवार देर शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म का एक युवक काबड़ी बाइपास पर मोबाइल फोन बेचने की फिराक में घूम रहा है। मोबाइल चोरी के होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए मौके पर दबिश दे युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान दीपक पुत्र रामकुमार निवासी गुरू नानकपुरा के रूप में बताई। मोबाइल फोन बारे पूछताछ करने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त दोनों मोबाइल फोन बीते वीरवार की देर शाम हरि नगर में एक मकान से चोरी करने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में अविनाश पुत्र कर्मचंद निवासी हरि नगर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

Comments