घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार। तीन वारदातों का खुलाशा, चोरीशुदा 3 मोबाइल फोन बरामद.
BOL PANIPAT : 16 अप्रैल 2022, घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार। तीन वारदातों का खुलाशा, चोरीशुदा 3 मोबाइल फोन बरामद. सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया उनकी टीम ने घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को काबू करने में कामयाबी हासिल की हैं। गहनता से कि गई पुलिस पुछताछ में आरोपियों ने अलग-अलग स्थान पर चोरी की तीन वारदातों को अंजाम देने बोर स्वीकारा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बादल व सावन पुत्र बबलू निवासी हसनपुर शामली यूपी हाल हरिसिंह चौक तहसील केंप, शिवा पुत्र मुकेश निवासी विजय नगर तहसील केंप, सुमित पुत्र गुलाब निवासी ढिडौली मुरादाबाद यूपी हाल विजय नगर तहसील केंप व जाकिर पुत्र ताहिर निवासी देशराज कालोनी पानीपत के रूप में हुई।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया शुक्रवार साय सीआईए-टू पुलिस की टीम को गुप्त सूचना मिली थी की नई सब्जी मंडी में संद्विगध किस्म के पांच युवक किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर गहनता से पुछताछ की तो आरोपियों ने दिसंबर 2021 में रात के समय डाबर कालोनी में एक मकान से सोने के जैवरात, नगदी व मोबाइल फोन चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस पुछताछ में आरोपियों बताया चोरी किये जैवरात को उन्होने अज्ञात राह चलते युवक को बेचकर पैसो को खाने पीने में खर्च कर दिया। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना किला में अमित पुत्र धर्मपाल निवासी डाबर कालोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। पुलिस पुछताछ में आरोपियों ने इसके अतिरिक्त चोरी की दो अन्य वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदातो बारे थाना तहसील केंप व थाना किला में मुकदमे दर्ज है।
गिरफ्तार पांचो आरोपियों के कब्जे से चोरी के 3 मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस टीम ने पांचो आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
आरोपियों से चोरी निम्न वारदात का खुलासा हुआ :
- पांचो आरोपियों ने मिलकर दिसंबर 2021 में रात के समय डाबर कॉलोनी में अमित पुत्र धर्मपाल के मकान में घूसकर मकान से 22000 रूपए, एक सोने की अंगुठी, एक नाथ व दो लौग व एक मोबाइल फोन चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। अमित की शिकायत पर थाना किला में आईपीसी की धारा 457,380 के तहत मुकदमा दर्ज है। (मोबाइल फोन बरामद।)
- पांचो आरोपियों ने मिलकर अक्तूबर 2021 में रात के समय विजय नगर गली नंबर 3 में मनीष पुत्र राजमंगल के किराये के मकान से 40 हजार रूपए व एक मोबाइल फोन चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। मनीष की शिकायत पर थाना किला में आईपीसी की धारा 457,380 के तहत मुकदमा दर्ज है। (मोबाइल फोन बरामद।)
- पांचो आरोपियों ने मिलकर 4 मार्च की रात वधावाराम कालोनी में नीरज पुत्र सुभाष के मकान में घूसकर दो मोबाइल फोन चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। नीरज की शिकायत पर थाना तहसील केंप में आईपीसी की धारा 457,380 के तहत मुकदमा दर्ज है। (एक मोबाइल फोन बरामद।)

Comments