Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जुआ खेल रहे तीन आरोपी गिरफ्तार. दाव पर लगी 3280 रूपये की नगदी बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 3, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 03 जनवरी 2024, थाना किला पुलिस की टीम ने छोटू राम चौक के नजदीक जुआ खेल रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया। मौके पर आरोपियों के कब्जे से जुआ खेलने में दाव पर लगी 3280 रूपये की नगदी व एक जोड़ी ताश के पत्ते बरामद हुए।

थाना किला प्रभारी सब इंस्पेक्टर महाबीर ने बताया कि थाना किला पुलिस की एक टीम मंगलवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान बबैल रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की तीन युवक छोटू राम चौक के नजदीक शराब ठेके के सामने खोखे की आड में बैठकर ताश के पत्तों पर पैसे दाव पर लगाकर जुआ खेल रहे है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी तो तीन युवक जुआ खेलते दिखाई दिए।
पुलिस टीम ने जुआ खेल रहे तीनों आरोपियों को काबू कर मौके पर उनके कब्जे से एक जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 3280 रूपये की नगदी बरामद की।

सब इंस्पेक्टर महाबीर ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान प्रवीन निवासी इंद्री करनाल, मोहम्मद नबी व दिलशाद निवासी हाली कॉलोनी के रूप में बताई। आरोपियों के खिलाफ थाना किला में जुआ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई अमल लाई गई।

Comments