एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के पांच यूथ रेड क्रॉस स्वयंसेवकों एवं नोडल अधिकारी को राज्य स्तरीय युवा रेड क्रॉस प्रशिक्षण कैंप में किया गया सम्मानित
– 11 से 16 मार्च तक राज्य स्तरीय युवा रेड क्रॉस प्रशिक्षण कैंप का कुरुक्षेत्र में हुआ आयोजन
– मानवता को बचाने वाली सबसे बड़ी अंतर्राष्ट्रीय संस्था है रेड क्रॉस: डॉ अनुपम अरोड़ा
– मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वैच्छिक सेवा, एकता और सार्वभौमिकता है रेड क्रॉस के मूलमंत्र: डॉ राकेश गर्ग
BOL PANIPAT : एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के पांच यूथ रेड क्रॉस स्वयंसेवकों को पंजाबी धर्मशाला कुरुक्षेत्र में 11 से 16 मार्च तक चलने वाले राज्य स्तरीय युवा रेड क्रॉस प्रशिक्षण कैंप में समाज और लोगों की भलाई के लिए की गई उच्चतम सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया. जहाँ एक ओर एमएससी भौतिकी के छात्र दीपक सिंह को सर्वश्रेष्ठ युवा अवार्ड से नवाजा गया वंही विकास अग्रवाल को बेस्ट लकी स्टार के पुरस्कार से अलंकृत किया गया. कुनाल, ऋतिक और सौरभ को भी यूथ अवार्ड दिए गए. कॉलेज में यूथ रेड क्रॉस क्लब के नोडल अधिकारी डॉ राकेश गर्ग को भी ट्राफी प्रदान कर उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया. सभी विजेताओं को पुरस्कार और मेरिट सर्टिफिकेट्स हरियाणा रेड क्रॉस सोसाइटी की उप-चेयरमैन श्रीमती सुषमा गुप्ता के कर कमलों से दिए गए. कॉलेज पहुँचने पर सभी विजेता यूथ रेड क्रॉस क्लब के स्वयंसेवकों का स्वागत प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा, डॉ राकेश गर्ग एवं अन्य प्राध्यापकों ने हर्षौल्लास के साथ किया. समापन समारोह में फील्ड को-ऑर्डिनेटर यूथ रेड क्रॉस कुरुक्षेत्र विश्वविधालय कुरुक्षेत्र एवं अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस से अमेरिका में सम्मानित डॉ राजेन्द्र सैनी का संबोधन भी यादगार रहा.
प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने रेड क्रॉस के बारे में बताते हुए कहा की मानवता को बचाने वाली सबसे बड़ी अंतर्राष्ट्रीय संस्था का नाम ही रेड क्रॉस है. रेड क्रॉस एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जिसे युद्ध में घायल होने वाले सैनिकों की सहायता के लिए बनाया गया था परन्तु आज इसका कार्य क्षेत्र और भी व्यापक हो गया है. इसका उद्देश्य मानव जीवन की रक्षा करना है चाहे वो युद्ध हो या अन्य आपदाएं. हेनरी ड्यूनेंट नामक व्यक्ति ने 1867 में इस संगठन की शुरुआत की थी. मानवता की सेवा करने वाली सबसे बड़ी अंतर्राष्ट्रीय संस्था है रेड क्रॉस. उन्होनें सभी युवाओं से अपील की कि वे भी मानवता की सेवा करने का भाव खुद में पैदा करेंगे. रेड क्रॉस से जुड़ा व्यक्ति सैदेव अच्छे कार्य करता है जिससे उसे आत्मिक शान्ति प्राप्त होती है. रेड क्रॉस की टोपी विश्वास और गर्व की सूचक है. दीपक सिंह, विकास अग्रवाल, कुनाल, ऋतिक और सौरभ की उपलब्धि पर उन्हें नाज है. दीपक सिंह तो हाल ही में हरियाणा राज्य का सर्वश्रेष्ठ एनएसएस कार्यकर्ता का पुरस्कार जीत चुका है.
डॉ राकेश गर्ग नोडल अधिकारी यूथ रेड क्रॉस क्लब ने कहा की किसी भी देश में कोई न कोई आपदा आती रहती है. जब भी किसी देश में कोई भी मुसीबत या परेशानी आती है तो उस देश की सरकार के द्वारा बचाव कार्य करके लोगों की जान बचाई जाती है. रेड क्रॉस अपनी संस्था के द्वारा ऐसे ही लोगों की सहायता करती है. रेड क्रॉस संस्था लोगों के खाने-पीने, चिकित्सा और उनके रहने की व्यवस्था करती है. किसी भी देश में किसी परेशानी के दौरान यह संस्था सामने आकर ज़्यादा से ज़्यादा मानव जीवन की रक्षा करती है. भारत में रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना 1920 में पार्लियामेंट्री एक्ट के दौरान की गई थी और आज भारत में रेड क्रॉस सोसाइटी की 700 से भी ज्यादा शाखाएं है. रेड क्रॉस मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वैच्छिक सेवा, एकता और सार्वभौमिकता जैसे सिद्धांतो पर चलती है.
एसडी कॉलेज प्रधान पवन गोयलने अपने सन्देश में कहा की दीपक सिंह, विकास अग्रवाल, कुनाल, ऋतिक और सौरभ की उपलब्धि की उपलब्धि ने उन्हें बहुतप्रभावित किया है. कॉलेज चाहता है की आज के युवा जो कल का भविष्य है हर मायने में तंदुरस्त और सेहतमंद रहे और इसी तरह सामाजिक हित के कार्य करते रहे.
इस अवसर पर डॉ संगीता गुप्ता, डॉ एसके वर्मा, डॉ मुकेश पुनिया, प्रो मनोज कुमार, शशि मोहन गुप्ता, दीपक मित्तल भी उपस्थित रहे.

Comments