पीसीसी एकेडमी की 22 वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
BOL PANIPAT : आज पीसीसी एकेडमी की 22वीं वर्षगांठ पर एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस मौके पर बच्चों ने बढ़ चढ़कर मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन दिया एवं भाषण के माध्यम से और नृत्य करके बच्चों ने अपनी कला का सबके आगे प्रदर्शन किया इस मौके पर पीसीसी एकेडमी के निदेशक राजीव परुथी ने कहा पानीपत में पिछले 21 वर्षों से जो पानीपत की जनता ने पीसीसी एकेडमी को प्यार दिया है उसका तहे दिल से शुक्रिया एवं राजीव परुथी ने कहा. पीसीसी एकेडमी एकमात्र ऐसा संस्थान है जहां पर मां और बेटी एक ही मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं एवं एक ही बेंच पर बैठकर सीखते हैं राजीव परुथी ने कहा तहसील कैंप के छोटे से कमरे से शुरुआत की और आज पानीपत के लोगों की दुआओं से पीसीसी अकैडमी मॉडल टाउन में पिछले कई वर्षों से बच्चों में मंच का डर दूर करने पर काम कर रही है समय-समय पर पीसीसी एकेडमी को काफी पुरस्कार भी मिले एवं बेस्ट फैमिली एकेडमी का भी खिताब दिया गया आज पीसीसी एकेडमी में पानीपत से ही नहीं बल्कि हरियाणा के कई शहरों से बच्चे पढ़ने आते हैं राजीव परुथी ने सभी मीडिया कर्मियों का धन्यवाद किया राजीव के अनुसार आज पूरे हरियाणा में जो पीसीसी एकेडमी का नाम है उसमें मीडिया का बहुत बड़ा अहम रोल है राजीव परुथी ने सभी मीडिया साथियों का तहे दिल से धन्यवाद किया एवं भविष्य में इसी तरह जुड़े रहने को कहा इस मौके पर बच्चों ने देशभक्ति गीत पर नृत्य करके हम अलग-अलग भारतीय संस्कृति को दर्शाने का काम किया बच्चों ने राजनीति एवं कन्या भ्रूण हत्या और परिवारिक कलह एवं आपसी रिश्तो में कड़वाहट के ऊपर नाटक के माध्यम से मंच पर अपना संदेश दिया इस मौके पर शिल्पा परुथी ने कहा जीवन में हमें कभी हार नहीं माननी चाहिए हमें लगातार प्रयास करते रहना चाहिए शिल्पा के अनुसार कुछ महिलाएं कुछ लड़कियां कामयाबी हासिल ना मिलने पर हताश और निराश हो जाती हैं और कोशिश और प्रयास करना छोड़ देती हैं परंतु हमें लगातार कोशिश करते रहना चाहिए शिल्पा के अनुसार आज के युग में लड़कियां लड़कों के बराबर कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं इसलिए हमें हताश और निराश नहीं होना चाहिए छोटी सी परेशानी आने पर हमें घबराना नहीं चाहिए शिल्पा ने कहा कुछ लड़कियों की शादी होने के बाद थोड़ी कहासुनी से अपने घर वापस आ जाती हैं पीसीसी अकैडमी फ्री में काउंसलिंग करके ना जाने कितनी लड़कियों को समझा कर उनके परिवार को जोड़ने का काम किया पीसीसी एकेडमी वास्तव में 101 परसेंट फैमिली इंस्टिट्यूट है इस मौके पर बच्चों ने मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करके पुरस्कार हासिल किए इस प्रोग्राम में स्टार ऑफ द शो श्रुति रही एवं मिस पीसीसी का किताब यशिका बेनीवाल ने लिया एवं बेस्ट एंकर का अवार्ड श्रुति अग्रवाल एवं रिया गर्ग ने लिया एवं मिस्टर पीसीसी राहुल गर्ग ने हासिल किया एवं बेस्ट टीचर अवार्ड संजना धमीजा और सिमरन तागरा और दीपिका नागपाल ने हासिल किया इस मौके पर कृष्टि मनजीत प्रीति मोनिका कविता प्रिया सिमरन तनु आदि उपस्थित रहे

Comments