Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में कॉलेज प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया ।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at January 26, 2023 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : जी.टी. रोड स्थित आई.बी. पीजी महाविद्यालय में एन.एस.एस इकाई, एन.सी.सी इकाई, शारीरिक विभाग और संस्कारशाला क्लब की तरफ से गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में कॉलेज प्रांगण में 26 जनवरी को ध्वजारोहण किया गया । जिसमें एन.सी.सी. के कैडेट्स ने कॉलेज प्रांगण में परेड की  और इसके बाद एन.एस.एस स्वयंसेवकों और एन.सी.सी. कैडेट्स ने झंडे को सलामी दी । कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि भारत विविध धर्मों, आस्थाओं और संस्कृति का देश है यहां हर दिन कोई न कोई त्यौहार मनाया जाता है। एन.एस.एस. अधिकारी डॉ. जोगेश ने गणतंत्र दिवस के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि इस दिन सन् 1950 को भारत सरकार अधिनियम एक्ट 1935 को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था। एक स्वतंत्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए संविधान को 26 नवंबर 1949 को भारत संविधान सभा द्वारा अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया था । एन.सी.सी. अधिकारी लेफ्टिनेंट राजेश कुमार ने कहा कि 26 जनवरी का दिन इसलिए चुना गया था क्योंकि 1930 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आई.एन.सी.) ने भारत को पूर्ण स्वराज घोषित किया था । इस अवसर पर प्रबंध समिति के सदस्य परमवीर ढींगरा एवं युधिष्ठिर मिगलानी ,  प्रो. पवन कुमार नरूला, प्रो. रंजना शर्मा, डॉ. मोहम्मद इशाक, डॉ. रामेश्वर दास, डॉ. शशि प्रभा, डॉ. सुनित शर्मा, प्रो. अजयपाल, डॉ. विनय वाधवा, प्रो. इरा गर्ग, प्रो. अश्विनी गुप्ता, प्रो. राजेश बाला, प्रो. रूहानी शर्मा, प्रो. निशा, प्रो. वनिता रहनी, प्रो. साक्षी मुंजाल, प्रो. रेखा शर्मा, प्रो. सुरेंद्र एवं प्रो. नीतू, लिपिक प्रेम बजाज, ममता, संजय विष्णु आदि मौजूद रहे आदि मौजूद रहे।

Comments