Wednesday, April 22, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य महाविद्यालय के एन एस एस स्वयंसेवकों ने चलाया जन जागरूकता अभियान

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 5, 2023 Tags: , , , ,

-ग्राम नांगलखेड़ी में किया नुक्कड़ नाटक व रैली से जागरूक

BOL PANIPAT : आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एन एस एस इकाई द्वारा ग्राम नांगलखेड़ी में युवा सशक्तिकरण विषय पर दिन-रात लगाए जा रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने ग्राम नांगलखेड़ी की मलिक चौपाल में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत सभी ने एक साथ मिलकर एन एस एस गीत गाकर की। इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने ‘बस अब और नहीं’  नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं के सामाजिक उत्थान पर प्रकाश डाला। हरियाणवी संस्कृति के प्रचार – प्रसार हेतु मानसी, हिमांशी, अंकिता, अंशु व साहिबा इत्यादि ने हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। संजीव ने मानव मूल्यों पर कविता प्रस्तुत की। मीनू ने देशभक्ति गीत से समां बाँध दिया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो विवेक गुप्ता व डॉ मनीषा डुडेजा ने गांव नांगलखेड़ी से समाजसेवी व युवा नेता सोमपाल मलिक, सरपंच पिता राम मेहर, पूर्व सरपंच कर्मवीर, बाल कल्याण समिति से किरण मलिक,  ईश्वर, छतरपाल, रोहताश शर्मा इत्यादि से मिले भरपूर सहयोग व आशीर्वाद के लिए धन्यवाद दिया। 

सांयकालीन सत्र में स्वयंसेवकों ने ग्राम नांगलखेड़ी की गलियों से होते हुए एक विशाल रैली का आयोजन किया जिसमें समस्त ग्रामवासियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। रैली में स्वयंसेवकों द्वारा लगाए गए शिविर के विषय युवा सशक्तिकरण से सम्बन्धित नारों से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान हो उठा। प्राचार्य डॉ जगदीश गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण अंचल में इस प्रकार के शिविर आयोजन विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति को समझने और परखने का एक सुदृढ़ अवसर मुहैया करवाते है। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए समस्त एन एस एस टीम को बधाई दी। इस अवसर पर प्राध्यापक सोनू ढुल, राजिंदर, शीनू गुप्ता, साक्षी चुघ, शालू, सुमेर रेढू व अन्य मौजूद रहे।

Comments