सी-विजिल एप की शिकायतों पर तय समय में एक्शन लें फ्लाइंग स्क्वायड की टीमें-डीसी
BOL PANIPAT , 21 मार्च। लोकसभा चुनाव के दौरान चुनावी गतिविधियों की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के लिए गठित फ्लाइंग स्वायड व अन्य टीमों को डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने महत्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी किए हैं। इस दौरान चुनाव गतिविधियों की मॉनिटरिंग से जुड़ी मोबाइल एप के संचालन को लेकर भी टीमों को पीपीटी के माध्यम से विस्तार से जानकारी प्रदान की गई है।

सी-विजिल एप के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इस एप पर कोई भी नागरिक आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज कर सकता है। एप पर दर्ज शिकायत के निराकरण तय समय सीमा निर्धारित किया गया है। उन्होंने सभी फ्लाइंग स्क्वायड के अधिकारियों को सी-विजिल एप की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तय समय में एक्शन लेने के सख्त निर्देश दिए।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा चुनावी गतिविधियों की मॉनीटरिंग सिस्टम को तकनीक के माध्यम से प्रभावी बनाया गया है।

Comments