एक साल से पिता अपनी बेटी को बना रहा था हवस का शिकार . माँ ने पिता के खिलाफ दी शिकायत.
BOL PANIPAT : पानीपत जिले में बाप- बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. जिले के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता द्वारा बेटी के साथ दुष्कर्म करने की शिकायत पीड़िता की माँ ने दर्ज करवाई है । आरोप है कि पिछले एक साल से पिता अपनी बेटी को हवस का शिकार बना रहा था। कलयुगी पिता किसी को बताने पर पीड़िता को जान से मारकर खुद आत्महत्या करने की धमकी देता था. लेकिन पीड़िता ने किसी तरह हिम्मत कर अपनी मां को इस बारे में बताया। जिसके बाद उसकी मां ने पुलिस को शिकायत दी। पीड़िता की मां ने बताया कि वह सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसके दो बेटे व एक बेटी है। उसकी बेटी 9वीं कक्षा में पढ़ती है। उसका पिता करीब 1 साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।
पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल अभी आरोपी को काबू नहीं किया है।

Comments