“ऑपरेशन क्लीन” की सफलता के लिए आमजन का सहयोग अति जरूरी : उप-पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश।
-उप-पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश ने थाना इसराना प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक को साथ लेकर थाना क्षेत्र के गांव मांडी में पंहुचकर ग्रामीणों को नशे के खिलाफ किया जागरुक ।
BOL PANIPAT : 25 फरवरी 2022, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के कुशल नेत्रत्व व मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन क्लीन” की सफलता के लिए आमजन का सहयोग बहुत जरूरी है। नशा एक सामाजिक बुराई है और इस बुराई को समाज से मिटाने के लिए सभी लोगों को आगे आना होगा,ताकि नशा मुक्त व अपराध मुक्त समाज की स्थापना की जा सके। उक्त विचार उप-पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश ने थाना इसराना के गांव मांडी में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस अपने स्तर पर पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के नेतृत्व में नशे के खिलाफ जोरदार अभियान चलाए हुए हैं परंतु इस मुहिम की शत-प्रतिशत सफलता के लिए आमजन का सहयोग जरुरी है। उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालो की सुचना बेखौफ होकर पुलिस को दें ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा सके। उन्होने युवाओं से भी आहावान किया कि वे नशे से दुर रहकर शिक्षा,खेल कुद व अन्य सामाजिक गतिविधियों से जुड़कर अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर अपने देश व प्रदेश का नाम रोशन करें। उप-पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश ने ग्रामीणों से कहा कि गांव में अपना भाई चारा मजबुत करें तथा छोटे मोटे आपसी झगड़े व मन-मुटाव के मामलें पंचायती स्तर पर ही निपटाने का प्रयास करें ताकि उनका गांव में भाईचारा मजबूत रहे ।
इस अवसर पर इसराना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने साइबर क्राइम व डायल 112 तथा महिला हेल्पलाइन 1091 के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से आहावान किया की वे अपने बच्चो की गतिविधियों पर पूरी निगाहें रखें और नशे जैसी समाजिक बुराई से दुर रहने के लिए सचेत करें। इस दौरान गांव के खेल स्टेडियम में युवाओं से भी मिलकर उनको नशे से दूर रहने बारे प्रेरित किया। वही ग्राम वासियों व युवाओं ने पुलिस के साथ आगामी दिनो ने गांव के खेल स्टेडियम में वॉलीवाल का मैच खेलने बारे अनुरोध किया गया। उप-पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश ने इसे मौके पर ही स्वीकारते हुए आगामी दिनों में मैच का आयोजन करवाने बारे आश्वासन दिया।

Comments