Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


कांग्रेस के पूर्व पार्षद सुनील वर्मा अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल.

By LALIT SHARMA , in Politics , at February 23, 2025 Tags: , , , , , , ,

वार्ड 19 के वासियों ने जो मान सम्मान दिया है दुगना करके लौटाउंगी : नेहा योगेश शर्मा ।

BOL PANIPAT : पानीपत वार्ड 19 से कांग्रेस के पूर्व पार्षद सुनील वर्मा अपने समर्थकों के साथ आज भाजपा में शामिल हो गए। नवयुग पब्लिक स्कूल में अपने समर्थकों की मीटिंग में उन्होंने समर्थकों के साथ राय मशवरा किया। उन्होंने अपने समर्थकों को बताया कि पारिवारिक कारणों से वे इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे और न ही परिवार से कोई चुनाव लड़ रहा। ऐसे में किसी एक प्रत्याशी को समर्थन देना चाहिए जो मेरे समर्थकों के काम करवा सके।समर्थकों ने एक राय से कहा कि काम सरकार ने करने हैं केंद्र व हरियाणा में भाजपा सरकार है ऐसे में भाजपा के मेयर व पार्षद पद के उम्मीदवार को समर्थन देना चाहिए।

भाजपा पानीपत के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद संजय भाटिया, विधायक प्रमोद विज, जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, संजय अग्रवाल, हेमा रमन, अंजू भाटिया, चांद भाटिया, पंकज शर्मा, योगेश शर्मा व वेद पराशर मीटिंग में पहुंचे। भाजपा प्रत्याशी नेहा शर्मा अपने समर्थकों के साथ मीटिंग में पहुंची। पूर्व सांसद संजय भाटिया ने सुनील वर्मा को अपने हाथ से पटका पहनाकर भाजपा में शामिल किया। भाजपा में शामिल होने के पश्चात सुनील वर्मा ने कहा कि वार्ड 19 का चुनाव भाजपा प्रत्याशी नेहा शर्मा के साथ साथ अब यह चुनाव सुनील वर्मा और उनके समर्थकों का है। हम नेहा शर्मा को भारी मतों से जिताने का काम करेंगे।
सुनील वर्मा के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होने वाले उनके समर्थकों में पंकज मान, जयवीर दहिया, राम अवतार, संजीव भारद्वाज, जोगिंदर शर्मा, यशपाल शर्मा, मुकेश शर्मा, शिश्नपाल ओंकार, सतपाल खरब,सतीश पांचाल,प्रवेश धीमान, आर्यमान,बलराम भारद्वाज,कृष्ण कुमार, सुमित कुमार व अन्य सभी साथियों को पूर्व सांसद संजय भाटिया ने पटका पहनाकर भाजपा में शामिल किया।
पार्षद प्रत्याशी नेहा शर्मा ने कहा कि वार्ड 19 के सभी वासियों ने उन्हें जो मान सम्मान दिया है दुगना करके लौटाएगी। उन्होंने पूर्व पार्षद सुनील वर्मा व उनके सभी समर्थकों को समर्थन व अपना आशीर्वाद देने के लिए आभार जताया।

Comments