कामरेड सेवा सिंह मलिक की अध्यक्षता में संपन्न हुई भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की पानीपत जिला कौंसिल की मीटिंग
BOL PANIPAT : 09 नवंबर2025, आज स्थानीय भगत सिंह स्मारक, स्वतंत्रता सेनानी कामरेड टीका राम सखुन सभागार में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की पानीपत जिला कौंसिल की मीटिंग वरिष्ठ नेता कामरेड सेवा सिंह मलिक की अध्यक्षता में संपन्न हुई । मीटिंग में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की हरियाणा राज्य कार्यकारणी के सदस्य एवं जिला सचिव पवन कुमार सैनी एडवोकेट ने पिछले समय में की गई पार्टी गतिविधियों की रिपोर्ट पेश की । सीपीआई के राज्य कार्यकारिणी सदस्य व जिला सह सचिव कामरेड राम रतन एडवोकेट ने गत दिवस हुइ पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की मीटिंग के फैसलों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि भा ज पा की सरकार बनने के बाद से महंगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है और इनसे ध्यान भटकाने के लिए सरकार धर्म, जातिवादी, मनुवादी हथकंडों का इस्तेमाल कर अराजकता व भय का माहौल बना कर दहसत फैला रही है। वयोवृद्ध नेता कामरेड माम चंद सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि देश – प्रदेश में दलितों-पिछड़ों, शोषितों , महिलाओं पर हो रहे सामाजिक अत्याचारों के खिलाफ व सामाजिक समानता व न्याय के लिए भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय आहवान पर देश व्यापी आंदोलन के तहत 18 नवंबर 2025 को लघु सचिवालय के सामने जी रोड पानीपत पर धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिला सचिव कामरेड पवन कुमार सैनी एडवोकेट ने कहा कि भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के सो वर्ष के गौरवशाली इतिहास व पार्टी के क्रांतिकारी साथियों के योगदान, संघर्ष व बलिदान को याद करते हुए जिला पानीपत में जन जागरण अभियान चला कर जनता को अवगत कराया जाएगा। कामरेड सनोवर राणा ने कहा कि पानीपत में तमाम लोगों को सम्पर्क कर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा छात्रों – युवाओं को भी अपने अधिकारों के लिए जागरूक किया जाएगा। मीटिंग में कामरेड जय भगवान सैनी, शीश राम तोमर, जय पाल टिटाना, सुल्तान सिंह, भुपेंद्र कश्यप , रूपेश सैनी ने भी विचार व्यक्त किए। मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे कामरेड सेवा सिंह मलिक ने कहा कि 26 नवंबर को संयुक्त किसान मोर्चा व मजदूर, कर्मचारी , ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रीय आहवान पर पुरे भारत वर्ष में केंद्र व राज्य सरकारों के खिलाफ जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा । जिला कौंसिल मीटिंग में शामिल सभी साथियों ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि होने वाले धरना प्रदर्शन में बढ़ चढ़ कर शामिल होने का निर्णय लिया।

Comments