Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


बस के शीशे तोड़कर ड्राइवर व कंडक्टर से मारपीट करने के चार आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 10, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 10 दिसम्बर 2024, थाना समालखा पुलिस ने माच्छरौली के पास ढाबे के नजदीक प्राइवेट बस का स्कार्पियों गाड़ी से रास्ता रोककर ड्राइवर व कंडक्टर से मारपीट व बस के शीशे तोड़ने वाले चार आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान समीर निवासी रजेहठी बहादुरगढ गाजियाबा, सावेज निवासी शेरवानी हापुड़, सुलेमान निवासी अरसीनी हापुड़ यूपी व सुरज निवासी हरि नगर के रूप में हुई।

थाना समालखा प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया वह भी बस ड्राइवर है। करीब 15 दिन पर यूपी के सीतापुर में बसों के आने जोने को लेकर उनके साथ दूसरी बस के ग्रुप के लोगों ने मारपीट की थी। जिसकी रंजिश रखते हुए चारों आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी आरोपी के साथ मिलकर मौका मिलने पर माच्छरौली के पास ढाबे के नजदीक बस के शीशे तोड़ने व मारपीट करने की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चार डंडे बरामद कर पूछताछ के बाद आरोपियों को पुलिस बेल पर छोड़ा गया।

यह है मामला

थाना समालखा में इस्तकार पुत्र जुल्फिकार निवासी नाहल गाजियाबाद यूपी ने शिकायत देकर बताया था कि वह बस ड्राइवर है और 2 दिसम्बर को सवारी लेकर यूपी के सितापुर से पानीपत के लिए चला था। 3 दिसम्बर की सुबह करीब 5 बजे माच्छरौली के पास ढाबे पर रूकने के लिए बस को सर्विस रोड पर उतारा तो उसी समय बस के आगे एक बिना नंबर की एक स्कॉर्पियों आकर रूकी। स्कॉर्पियों से 6/7 लड़के हाथों में डंडे, लोहे की रॉड लेकर उतरे। उन्होंने गालिया देते हुए बस के शीशे तोड़ने शुरू कर दिए। उन्होंने उसको व साथी सनवर को बस से नीचे उतारा और लात, घुसे व रॉड से दोनों के साथ मारपीट की। साथ ही चाकू व देसी पिस्तौल दिखाकर धमकाया। आरोपियों ने दोबारा पानीपत बस लेकर आने पर जान से मारने की धमकी दी। इनमे से कुछ लड़कों को वह जानता है, जिनके नाम सुनील, सुरज, सावेज, सुलेमान व समीर है। धमकी देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस्तकार की शिकायत पर थाना समालखा में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments