एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में पानीपत पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा
-अवैध हथियारों सहित चार आरोपी गिरफ्तार, 2 देसी पिस्तौल व 5 जिंदा रौंद बरामद
BOL PANIPAT , 11 मई : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए सीआईए टू पुलिस ने चार युवक को अवैध हथियारों सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 देसी पिस्तौल व 5 जिंदा रौंद बरामद किए है। आरोपियों की पहचान डाहर गांव निवासी पवन, जयदीप, बीरू और अमित वर्मा के रूप में हुई है। आरोपी पवन और जयदीप संगे भाई है।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि उनकी एक टीम शनिवार/रविवार की देर रात रिछपुर मोड़ पर थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की पानीपत से हरिद्वार रोड पर सनौली खुर्द फ्लाई ओवर पुल के पास चार युवक दो बाइक खड़ी कर खड़े है। युवकों के पास अवैध हथियार होने की संभावना है, और किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर चारों युवकों को काबू किया। पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान जयदीप व पवन पुत्र दिलवार, बीरू पुत्र राजेंद्र और अमित वर्मा पुत्र अनुप निवासी डाहर के रूप में बताई। चारों युवकों की तलाशी लेने पर आरोपी पवन की पेंट व जयदीप की लोवर की जेब से एक-एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। आरोपी पवन से बरामद देसी पिस्तौल की मैग्जीन निकालकर चेक करने पर 2 जिंदा रौंद और आरोपी जयदीप से बरामद देसी पिस्तौल की मैग्जीन निकालकर चेक करने पर 3 जिंदा रौंद मिले। बाइक के बारे पूछताछ करने पर आरोपियों ने एक बाइक बीते अप्रैल माह में सोनीपत के गांव गढ़ से चोरी करना स्वीकारा। आरोपी पवन व जयदीप सगें भाई है।
दो आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकार्ड :
प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि आरोपी पवन व जयदीप का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी पवन के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला तथा आर्म्स एक्ट के 11 मामलें और आरोपी जयदीप पर लड़ाई झगड़ व मुठभेड़ के दो मामले दर्ज है। दोनों आरोपी मामलों में जेल से बेल पर बाहर आए हुए है।
प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद की गई 2 देशी पिस्तौल, 5 जिंदा रौंद व दो बाइक को कब्जा पुलिस में लेकर थाना सनौली में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर चारों आरोपियों को रविवार को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही यह पता लगाने का प्रयास करेगी आरोपी हथियार कहा से और किस उद्देश्य के लिए लेकर आए थे। इसके साथ ही असला सप्लायर के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments