शराब व सट्टा खाईवाली के अवैध कारोबार में संलिप्त पाए गए 4 आरोपियो को अलग-अलग स्थान से किया काबू।
BOL PANIPAT : 29 जनवरी 2022, अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए जिला पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष अभियान। शराब व सट्टा खाईवाली के अवैध कारोबार में संलिप्त पाए गए 4 आरोपियो को अलग-अलग स्थान से किया काबू। आरोपियो के कब्जे से 36 बोतल अवैध शराब व सट्टे मे दाव पर लगी 20010 रूपए की नगदी बरामद।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी, जूआ, सट्टा खाईवाली सहित अन्य अपराधिक वारदातों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। अभियान के दौरान शुक्रवार को जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त 2 आरोपियों को व सट्टा खाइवाली में 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। शराब तस्करी में पकड़े गए आरोपियों से 36 बोतल अवैध शराब वही सट्टा खाईवाली के आरोपियो से दाव पर लगी 20010 रूपए की नगदी बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में एक्साइज एक्ट व गैम्बलिग एक्ट के तहत मुकदमें दर्ज कर कानूनी कार्यवाही अमल में लाई गई है।
शराब तस्करो पर की गई कार्रवाही :-
थाना चांदनी बाग पुलिस की टीम ने शुक्रवार साय आजाद पुत्र महेंद्र पाल निवासी उग्राखेड़ी को साई कॉलोनी से सवा 21 बोतल अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा सहित गिरफ्तार किया। आरोपी आजाद साई कॉलोनी में एक दुकान की आड़ में अवैध रूप से शराब को बेच रहा था। थाना चांदनी बाग पुलिस की टीम ने सूचना मिलते ही आरोपी को अवैध शराब सहित काबू किया। इसी प्रकार थाना मतलोडा पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान मिली सूचना पर दंबिस देकर मंजीत उर्फ मीतू पुत्र अवतार निवासी डेरा नागंरे उरलाना कला को 15 लीटर कच्ची शराब सहित उरलाना कला सीक रोड डेरे के पास से काबू किया। आरोपी मंजीत अवैध कच्ची शराब को बेचने की फिराक में घूम रहा था। सूचना मिलते ही थाना मतलोडा पुलिस की टीम ने आरोपी मंजीत को अवैध कच्ची शराब सहित काबू किया।
सट्टा खाईवाली में की गई कार्रवाही
सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने शुक्रवार साय गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर दंबिस देते हुए रामकुमार पुत्र पेशकार निवासी रमेश नगर तहसील कैंप पानीपत को असंध रोड पर फ्लाई ओवर पुल के निचे से सट्टा खाइवाली करते काबू किया। मौके पर आरोपी रामकुमार के कब्जे सट्टे के नंबरो की पर्ची व दाव पर लगी 16800 रूपए की नगदी बरामद हुई। इसी प्रकार थाना माडल टाउन पुलिस की एक टीम ने जोनी पुत्र प्रेम निवासी इदगाह कॉलोनी पानीपत का गौरी शंकर मंदिर के पास से सट्टा खाइवाली करते गिरफ्तार किया। मौके पर आरोपी जोनी के कब्जे से सट्टे के नंबरो की पर्ची व दाव पर लगी 3210 रूपए की नगदी बरामद हुई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट ने कहा कि जिला पुलिस द्वारा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। मादक पदार्थ, शराब की अवैध तस्करी, जूआ सट्टा खाईवाली सहित तमाम अन्य गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों पर जिला पुलिस की विभिन्न टीमें विशेष नजर बनाए हुए है। ऐसी गैर कानूनी गतिविधियां करने वाले आरोपियों कि सुचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी और असामाजिक तत्वों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई अमल मे लाई जाएगी।

Comments