Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


भगवान का नाम लोगे तो पाप कटेंगे : स्वामी दयानन्द सरस्वती जी महाराज.

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at April 7, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : श्री संत द्वारा हरि मन्दिर, निकट सेठी चौक, पानीपत के प्रांगण में नव विक्रमी सम्वत 2081 के उपलक्ष्य के अवसर पर परम पूज्य 1008 स्वामी दयानन्द सरस्वती जी महाराज (मुरथल वाले) की अध्यक्षता में सप्ताह भर चलने वाले संत समागम कार्यक्रम के छठे दिन महाराज श्री ने प्रवचन करते हुए कहा कि क्या करें दवाई नहीं लगती। भगवान का नाम लोगे तो पाप कटेंगे तो दवा लगेगी और योग का भी फायदा होगा। भगवान का नाम लो तो इससे पाप कटेंगे। भगवान कहते हें तू सबकुछ छोड़कर मेरी शरण में आ जा। अर्जुन ने पूछा इससे क्या होगा। भगवान ने कहा मैं शरण में आने पर तेरे अच्छे कर्म भी जला दूंगा और बुरे कर्म भी जला दूंगा। तत्पश्चात स्वामी जी ने बताया कि भगवान शिव गले में सांप क्यो लपेटे रहते हैं। भगवान विष्णु शेषनाग पर रहते हैं और लक्ष्मी उस पर बैठकर भगवान की चरणसेवा करती है। यानी लक्ष्मी सांप शेषनाग के ऊपर बैठती है। जिस प्रकार सांप के पैर नहीं होते उसी लक्ष्मी भी बिना पैरों के चलती है कहां चली जाये कुछ नहीं पता। भगवान शिव जब विवाह करने गए तो उन्होंने सांपों को ही आभूषण बना दिया। जहां धन है वहां सर्प है इसलिए धन से सावधान रहो। जब आपके पास धन यानी लक्ष्मी हो तो आप सावधान रहें कि आप सांप यानी शेषनाग के ऊपर बैठे हैं। चूहा खाली नहीं बैठता वैसे ही व्यक्ति की बुद्धि भी कुछ न कुछ सोचती रहती हैं। प्रसिद्ध भजन गायक वेद कमल ने ‘‘सतगुरू मैं तेरी पतंग हवा ईच उडदी जावांगी, सतगुरू डोर हत्थों छड्डी ना मैं कट्टी जावांगी’’ गाकर वातावरण को भक्तिमय कर दिया।  इस अवसर पर रमेश चुघ प्रधान, हरनाम चुघ, उत्तम आहूजा, किशोर रामदेव, विक्की कत्याल, विनीत कत्याल, दर्शन रामदेव, कर्म सिंह रामदेव, अमरजीत सपड़ा, महेन्द्र चुघ, ओमी चुघ, अमन रामदेव,  श्याम लाल सपड़ा, सोनू खुराना, गोपी मेंहदीरत्ता, आत्म खुराना, जगदीश जुनेजा, राघव चुघ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Comments