Thursday, May 14, 2026
Newspaper and Magzine


2 किलो 518 ग्राम गांजा तस्करी में सप्लायर गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 14, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 14 मई : 2 किलो 518 ग्राम गांजा तस्करी मामले में फरार आरोपी सप्लायर ने बुधवार को माननीय न्यायालय में सरेंडर किया। सीआईए वन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। आरोपी की पहचान करनाल के मुण्डोगढ़ी गांव निवासी बिल्लू के रूप में हुई है। आरोपी को पकड़ने के लिए सीआईए वन की टीम द्वारा आरोपी के संभावित ठीकानों पर दबिश दी जा रही थी।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने 2 किला 518 ग्राम गांजा 37 हजार 500 रूपए में गांव निवासी रिहान व शाहरूख को बेचना स्वीकारा। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी सप्लायर से गांजा बेचकर हासिल की नकदी बरामद करने और नशा तस्करी में संलिप्त अन्य आरोपियों बारे पता लगाने का प्रयास करेगी।

प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि सीआईए वन पुलिस ने बीती 9 फरवरी को करनाल के मुण्डोगढ़ी गांव निवासी आरोपी रिहान और शाहरूख को बबैल रोड गढ़ सरनाई चौक पर 2 किलो 518 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने शार्टकट तरिके से मोटे पैसे कमाने के लिए बरामद गांजा गांव निवासी बिल्लू से कम कीमत पर खरीद कर लाने बारे स्वीकारा था। पुलिस ने थाना सेक्टर 13/17 में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उन्हें जेल भेजने के बाद आरोपी नशा सप्लायर आरोपी बिल्लू की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments


Leave a Reply