पदोन्नत हुए चार पुलिसकर्मी बने एएसआई.
-पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने पदोन्नति पाने वाले उक्त सभी जवानों के कंधों पर स्टार लगा पदोन्नति देते हुए दी शुभकामनाएं
BOL PANIPAT : 06 नवम्बर 2023, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने पदोन्नति पाने वाले मुख्य सिपाही जगपाल, मुख्य सिपाही अशोक, मुख्य सिपाही विनोद व मुख्य सिपाही अशोक के कंधों पर स्टार लगा सभी को एएसआई पदोन्नत करते हुए बधाई दी। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने इस अवसर पर नव पदोन्नत सभी एएसआई का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि सभी पुलिसकर्मियों ने विभाग में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है। पदोन्नत होने पर अब विभाग के प्रति उनकी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि वे अपनी जिम्मेदारीयों को उचित प्रकार से निभाएगें और हर प्रकार की कसौटी पर खरा उतरेगें।
इस अवसर पर एसपी रिडर एएसआई सुभाष व कार्यालय की विभिन्न शाखा के इंचार्ज भी मौजूद रहें।

Comments