Sunday, July 5, 2026
Newspaper and Magzine


1 किलो 516 ग्राम गांजा तस्करी मामले में सप्लायर को गिरफ्तार किया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 9, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 09 जुलाई 2025, एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने 1 किलो 516 ग्राम गांजे के साथ पकड़े आरोपी नशा तस्कर खोतपुरा गांव निवासी पंकज की निशानदेही पर सप्लायर को मंगलवार शाम को करनाल के मुंडी गढ़ी गांव से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान करनाल के मुंडी गढ़ी गांव निवासी सानर उर्फ भूरा के रूप में हुई है।

एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी सानर उर्फ भूरा ने नशा तस्कर आरोपी पंकज को 2 किलो गांजा 20 हजार रूपए में बेचने बारे स्वीकारा। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी पंकज को रिमांड अवधी पूरी होने पर उसको माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया और आरोपी सानर बुधवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी सानर उर्फ भूरा से नशा तस्करी के संलिप्त आरोपियों के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने शनिवार को गांव खोतपुरा अड्डे पर नाकाबंदी कर खोतपुरा गांव निवासी पंकज पुत्र रामधन को 1 किलो 516 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया था वह शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए करनाल के मुंडी गढ़ी गांव निवासी सानर उर्फ भूरा से 2 किलो गांजा 20 हजार रूपए में खरीदकर लाया था। जिसमें से उसने कुछ गांजा राह चलते अज्ञात नशा करने वालों को बेच दिया। शनिवार को आरोपी बचे 1 किलो 516 ग्राम गांजा को लेकर बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में पानीपत जा रहा था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपी पंकज को रविवार को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी नशा सप्लायर सानर उर्फ भूरा की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments