Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


डी० ए० वी० पुलिस पब्लिक स्कूल में किया फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन और आर्यभट्ट सदन रहा अव्वल

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 10, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : डी० ए० वी० पुलिस पब्लिक स्कूल में सोमवार दिनांक 10-10-2022 को कक्षा तीसरी और चौथी के विद्यार्थियों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका आधार रामायण, महाभारत के किरदार एवं भारत के स्वतंत्रता सेनानी रखा गया। छात्रों ने  राम, सीता, हनुमान, रावण,  राधा, कृष्ण,  स्वतंत्रता संग्राम में अदम्य साहस दिखाने वाली झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, चंद्रशेखर आजाद एवं भगतसिंह आदि की भूमिका अदा की। संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान बच्चों का आत्मविश्वास देखने लायक था। प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने छात्रों द्वारा मंच प्रदर्शन की हौंसला अफ़जाई की और उन्होंने कहा कि हमारे छोटे-छोटे बच्चे प्रतिभा के भंडार हैं। इनमें केवल निखार लाकर सांचे में ढालने की ज़रूरत है।इन प्रतियोगिताओं द्वारा हम अपने बच्चों के मनोबल में वृद्धि करते हैं ताकि वे शुरू से ही मंच के डर से अपने-आप को दूर रख कर अपनी प्रतिभा में निखार ला सकें।

Comments