Saturday, September 19, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य कॉलेज के चार विद्यार्थी केयूके की मेरिट सूची में

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 30, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : शुक्रवार 30 नवंबर 22, बुधवार को कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र ने बीएससी मेडिकल के चौथे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित किए जिसमें आर्य कॉलेज के चार विद्यार्थियों ने केयूके की मेरिट सूची में स्थान बना कर कॉलेज का रोशन किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर स्वागत कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की व साथ साइंस विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. गीतांजलि साहनी सहित विभाग के सभी प्राध्यापकों को इस शानदार परिणाम के लिए बधाई दी।

प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र ने बीएससी मेडिकल के चौथे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित किए जिसमें आर्य कॉलेज की छात्रा शिक्षा ने 565 अंक लेकर टॉप टेन की सूची में चौथा स्थान, भावना 563 अंक लेकर ने सूची में पांचवां स्थान,प्रेरणा ने 560 अंक लेकर सातवां स्थान व साथ ही ऐंजल ने भी मेरिट सूची में स्थान स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments