एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में जाट सभा जिला पानीपत (रजि.) द्वारा सिविल सेवा परीक्षा-2025 में जिला पानीपत के चार सफल उम्मीदवारों को सम्मानित किया गया
–श्रेया, कीर्ति, ज्योति और मोहित मिट्टान ने किया विद्यार्थियों को प्रेरित
–कड़ी मेहनत, धैर्य और मजबूत इरादों से हर कार्य संभव: हरपाल ढांडा
–ये होनहार हमारा गर्व हनारी विरासत है: जगबीर सिंह राणा, अधिवक्ता
BOL PANIPAT , 14 मार्च. एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में जाट सभा जिला पानीपत (रजि.) संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा-2025 में जिला पानीपत के चार सफल होनहारों को सम्मानित किया गया जिन्होनें विद्यार्थिओं से जिवंत संवाद करते हुए उन्हें समाज सेवा और जीवन में कामयाबी हासिल करने के गुर बताये और उन्हें प्रेरित किया । पानीपत जिले की श्रेया गुप्ता (114 रैंक), कीर्ति (304 रैंक), ज्योति (683 रैंक) और मोहित मिट्टान (717 रैंक) को मुख्य अतिथि हरपाल ढांडा विख्यात उद्यमी एवं समाजसेवी, जाट सभा के सभी पदाधिकारियों और कॉलेज प्रबंधकारिणी के सदस्यों और उनके माता-पिता को शाल और मुमेंटो भेंट करके सम्मानित किया और उनकी मेहनत और लगन की जमकर प्रशंसा की । इस सम्मान और प्रेरणा समारोह में चारों सफल उम्मीदवारों ने छात्र और छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपना अपनी शिक्षा सम्बन्धी कार्यों में ईमानदारी बरते और सही समय पर अपना लक्ष्य निर्धारित करें एवं दिन-रात मेहनत करके सफलता प्राप्त करते हुए अपने माता-पिता और गुरुजनों की आशाओं पर खरा उतरे । उन्होनें कहा कि छात्र-छात्राएं समय का सदुपयोग करे और आज के युग में प्रचलित मोबाइल फ़ोन और व्हाट्स-एप आदि का प्रयोग अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए करें न की समय की बर्बादी के लिए । कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्रधान दिनेश गोयल ने की । इस मौके पर अतिविशिष्ट अतिथियों में कॉलेज उप-प्रधान राजीव गर्ग, महासचिव महेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विशाल गोयल, जाट सभा पानीपत के प्रधान जगबीर राणा के अतिरिक्त वरिष्ठ उप-प्रधान धर्मवीर मलिक, विजेंद्र मान उप-प्रधान, सुभाष मलिक उप-प्रधान, ईश्वर सिंह जागलान अधिवक्ता, सत्यवान संधू कोषाध्यक्ष, अजीत दहिया अधिवक्ता संयुक्त सचिव, सतबीर लम्बरदार मुख्य सलाहकार, सूरजमल जागलान, राजेन्द्र मलिक, जोगिन्दर सिंह पंवार पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी, रमेश सहरावत, बलबीर सिंह अधिवक्ता एवं पूर्व डीएसपी, सतबीर मलिक पूर्व प्राचार्य आदि ने कार्यक्रम को सुशोभित किया । मेहमानों का स्वागत और परिचय प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने दिया । इस अवसर पर चारों सफल उम्मीदवारों के अभिभावक उपस्थित रहे ।

हरपाल ढांडा ने कहा कि कड़ी मेहनत, धैर्य और मजबूत इरादों से क्या हासिल किया जा सकता है इसका शानदार उदाहरण पानीपत के ये चार होनहार सफल उम्मीदवार है । इन्होनें देश की सबसे कठिन परीक्षा यूपीएससी में अच्छे रैंक हासिल कर अपने शहर और परिवार का नाम रोशन किया है । इनकी इस सफलता से घर ही नहीं पूरे इलाके में खुशी का माहौल है । हम सभी लोग आज गर्व से भरे हुए हैं । उन्हें पूरी उम्मीद है कि ये चारो उम्मीदवार ईमानदारी और जज्बे के साथ देश और समाज की सेवा करेंगे । जिस किसी विधार्थी को पढ़ाई करने में कोई असुविधा हो रही है तो वह उनसे कभी भी मिल सकता है । उसकी हर संभव मदद की जायेगी ।
जगबीर सिंह राणा अधिवक्ता एवं प्रधान जाट सभा जिला पानीपत ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि मेहनत का फल जरुर मिलता है बशर्ते उसमे लगन और ईमानदारी हो । सभी माता-पिता से प्रार्थना है कि सिमित संसाधनो के बावजूद भी अपने बच्चों को शिक्षा अवश्य दिलवाएं । उन्होनें जिला पानीपत की सामाजिक संगठनों से आह्वान किया कि सभी मिलकर पानीपत शिक्षाविदों के मार्गदर्शन में ऐसी व्यवथा बनाएं कि पानीपत जिले के हर विद्यार्थी को इसका लाभ मिले और उन्हें जिले से बाहर न जाना पड़े ।
श्रेया गुप्ता ने कहा कि उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में ऑनलाइन कोचिंग, स्व-अध्ययन और सोशल मीडिया से दूरी के माध्यम से यह मुकाम हासिल किया है और वे महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में काम करना चाहती हैं । उन्होनें स्वयंसेवकों और विधाथियों को कहा कि यदि उनका मन एकाग्रता से भरपूर है तो उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी ।
कीर्ति ने कहा कि उन्होनें इस परीक्षा कि तेयारी पावरग्रिड में लीगल ऑफिसर रहते हुए की । सिलेबस पर पकड़, बेसिक समझ, सीमित अध्ययन सामग्री का बार-बार रिवीजन, और दैनिक उत्तर लेखन इस परीक्षा के सबसे महत्वपूर्ण सूत्र हैं । स्व-ूल्यांकन और सकारात्मक सोच बनाए रखने से इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की जा सकती है ।
ज्योति इंदौरा ने कहा कि उनकी यह सफलता कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है ।
मोहित मिट्टान ने कहा कि बेशक उन्होंने अपने अंतिम प्रयास में यह सफलता प्राप्त की है परन्तु उनका आत्म-विश्वास कभी कम नहीं हुआ ।
प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि चारों सफल उम्मीदवारों ने यूपीएसी में अच्छे रैंक पाकर न सिर्फ जिले का मान बढाया है बल्कि इन्होनें अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा दी है । एनएसएस कैंप के मौके पर इतनी बेहतर शुरुआत और किसी प्रकार से नहीं हो सकती थी । इनकी इस उपलब्धि पर हाल ही में हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने भी चारों सफल उम्मीदवारों को सम्मानित किया है ।

Comments