Wednesday, July 22, 2026
Newspaper and Magzine


मोबाइल स्नेचिंग की वारदात में शामिल फरार चौथा आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 24, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 24 फरवरी : सीआईए वन पुलिस टीम ने पीपल वाली गली में गुप्ता फैक्टरी के पास श्रमिक के मोबाइल स्नेचिंग की वारदात में शामिल फरार चौथे आरोपी को सोमवार शाम को रिसालू रोड पर उझा गेट के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बलजीत नगर निवासी साजिद के रूप में हुई है।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने तीन साथी आरोपियों रिसालू निवासी साहिल, एकता विहार कॉलोनी निवासी कर्ण व बलजीत नगर निवासी दिलशाद के साथ मिलकर मोबाइल स्नेचिंग की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने मंगलवार को पूछताछ के बाद आरोपी साजिद को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि मई 2025 में आरोपी साहिल व कर्ण को चोरी की एक स्पलेंडर बाइक के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों से लूट, स्नेचिंग व बाइक चोरी की 6 वारदातों को खुलासा हुआ था। उक्त वारदातों बारे थाना औद्योगिक सेक्टर 29, थाना चांदनी बाग व थाना सदर में अभियोग दर्ज है। आरोपियों ने पूछताछ में उक्त वारदातें बलजीत नगर निवासी अपने साथी आरोपी दिलशाद व साजिद के साथ मिलकर करना स्वीकारा था। पुलिस ने आरोपी साहिल व कर्ण के कब्जे से 1 बाइक, 1 एक्टिवा व 6 फोन बरामद कर पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था। आरोपी दिलशाद चोरी के अन्य मामलों में जेल में बंद था। पुलिस टीम ने आरोपी को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायायल में पेश कर जेल भेज दिया था और वारदात में शामिल फरार आरोपी साजिद की धरपकड़ के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी।

Comments