पानीपत पुलिस अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई. 444 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब सहित कार सवार तस्कर गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 09 जुलाई : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए टू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार देर शाम को सेक्टर 18 सड़क पर नाकाबंदी कर अवैध शराब से भरी एक बलेनो कार पकड़ी। पुलिस ने यूपी निवासी आरोपी शराब तस्कर को भी मौके से काबू किया। कार से 444 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। आरोपी चंडीगढ़ से अवैध शराब लेकर पानीपत में सप्लाई करने आया था।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार देर शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि नीले रंग की यूपी नंबर बलेनो कार में एक युवक अवैध शराब लेकर करनाल की तरफ से पानीपत आ रहा है। युवक जीटी रोड से सैक्टर 18 में जाने वाली सड़क पर जाएगा। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम ने सेक्टर 18 सड़क पर नाकाबंदी शुरू कर दी। साथ ही एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर को सूचना देकर मौके पर बुलाया। कुछ देर बाद जीटी रोड की और से एक नीले रंग की गाड़ी आते हुए दिखाई दी। पुलिस टीम ने गाड़ी को नाके पर रूकवाकर ड्राइवर सीट पर बैठे युवक से पूछताछ की। उसने अपनी पहचान अभिषेक तेवतिया पुत्र ओमबीर सिंह निवासी गांव नया बांस बुलंदशहर यूपी के रूप में बताई। एक्साइज इंस्पेक्टर की मौजूदगी में कार की तलाशी ली। पीछे की सीट और डिग्गी से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की बोतले मिली। आरोपी को शराब का लाईसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। बरामद अवैध शराब की गिनती करने पर 444 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब पाई गई।
चंडीगढ़ से पानीपत में तस्करी करने आया
प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसके दो दोस्त अवैध शराब तस्करी का काम करते है। वह भी शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए दोनों दोस्तों के साथ अवैध शराब तस्करी के काम में शामिल हो गया। शराब की तस्करी करने के लिए उसने अपने एक अन्य दोस्त की आईडी पर दिल्ली से उक्त बलेनो कार सेल्फ ड्राइव पर ली और बुधवार को चंडीगढ़ से अवैध शराब लोढ़ कर पानीपत में तस्करी करने के लिए आया था।
प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि बरामद अवैध शराब सहित कार को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी अभिषेक के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में एक्साईज एक्ट व मोट व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओ के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने बुधवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी के अवैध शराब तस्करी में संलिप्त इसके साथी आरोपियों के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।
आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकार्ड
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ यूपी और बिहार में जानलेवा हमला करने के दो मामले दर्ज है। बिहार में दर्ज मुकदमे में आरोपी जेल से जमानत पर बाहर आया हुआ है।

Comments