Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस ऐप (आई रेड ऐप) के बारे में पुलिस कर्मियों को दी ट्रेनिंग।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 16, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 16 मार्च 2022, इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस ऐप (आई रेड ऐप) के बारे में पुलिस कर्मियों को दी ट्रेनिंग। यातायात उप-पुलिस अधीक्षक संदीप ने लघु सचिवालय के तृतीय तल पर स्थित पुलिस विभाग के सभागार में बुधवार को सेमिनार के दौरान पुलिसकर्मियों को इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस ऐप के बारे में विस्तार के जानकारी दी गई। जिससे वह जल्द इस ऐप पर जिले में होने वाले सड़क हादसों बारे जानकारी अपडेट कर सके। उन्होने बताया की हर साल सड़क हादसों मे काफी लोग अपनी जान गवा देते है। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार द्वारा इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटा बेस ऐप तैयार किया गया है। उन्होने बताया सड़क हादसों में घायल होकर हस्पताल आता है या पुलिस के पास हादसे की सूचना मिलती है तो उन्हे अब इस ऐप पर सड़क हादसा होने वाली जगह के नाम सहित अन्य जानकारी डालनी होगी। पुलिस, पीडब्ल्यूडी, हेल्थ व ट्रांसपोर्ट विभाग ऐप पर अपने-अपने संबंधित विभाग के कार्य कर रहा है।

वही सेमिमार में एनआईसी विभाग से इंजीनियर पुनित ने सभी के फोन में इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस ऐप डाउनलोड करवाया और ऐप को चलाने की प्रक्रिया बारे विस्तार से बताया। किसी भी सड़क दुर्घटना के बाद मोबाइल एप्लीकेशन में पूरी डिटेल फिड करनी होगी। दुर्घटना का समय, तारिख लोकेशन, एक्सीडेंट वाली गाड़ियों की डिटेल इत्यादी की जानकारी देनी होगी। ऐप पर दुर्घटना के फोटो और विडियो भी भेजने होगे। ऐप से जानकारी अपलोड करने से सड़क हादसे वाली जगह को चिन्हित कर खामियों को दूर कराकर हादसों को रोका जाएगा।

Comments