Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


निशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE HEALTH , at March 23, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 23 मार्च- आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत शहीदी दिवस के अवसर पर बुधवार को स्थानीय सनौली रोड पर सनातन धर्म महावीर दल के प्रांगण में आयुष विभाग की ओर से निशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता व उपायुक्त सुशील सारवान ने की। विभाग की ओर से जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉक्टर सतपाल सिंह ने सभी अतिथियों का कार्यक्रम में पहुंचने पर स्वागत किया।

विधायक प्रमोद विज ने कहा कि आयुर्वेद में बहुत शक्ति छिपी हुई है हमें आयुर्वेदिक तरीकों को धीरे-धीरे जीवन में उतार कर दैनिक जीवन में इनका प्रयोग करना चाहिए। आयुर्वेदिक औषधियों का कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता और यह शरीर पर कोई नुकसान भी नहीं करते।

भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने औषधीय पौधों के महत्व पर लोगों को जानकारी दी और कहा कि आयुर्वेद ने कोरोना महामारी में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और लोगों की इम्युनिटी पावर बढाई है।

उपायुक्त सुशील सारवान ने ने कहा कि आयुर्वेद शाश्वत है तथा बिना किसी दुष्प्रभाव के सभी रोगों का इलाज आयुर्वेद में बताया गया है। हम सभी को चाहिए कि हम आयुर्वेद का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करें और इस को अपनाने पर भी बल दे। कार्यक्रम में उपस्थित आयुष विभाग के सभी चिकित्सकों ने शिविर में आए रोगियों को चिकित्सा के निशुल्क परामर्श दिए तथा निशुल्क रूप से औषधि वितरण किया।

कार्यक्रम में पंचकर्म विभाग की ओर से 10 रोगियों को थैरेपी, योगा विभाग की ओर से 22 रोगियों, आयुर्वेद के 248 रोगियों तथा होम्योपैथी के 222 रोगियों सहित कुल 502 रोगियों को चिकित्सा परामर्श तथा औषधियां निशुल्क रूप से वितरित की गई।करीब 85 मरीजों की शुगर की जांच भी की गई। आयुष विभाग के महानिदेशक के निर्देशानुसार 50 औषधीय पौधों का वितरण किया गया तथा शिविर में डॉ नीलू तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर भावना ने पोषण माह से संबंधित बातों को भी बताया।

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी सतपाल सिंह डीपीएम महिपाल ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में औषधीय पौधों की जानकारी देने हेतु प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस मौके पर पार्षद रविंद्र भाटिया एसडीएम श्री वीरेंद्र सिंह, अतिरिक्त सीईओ जिला परिषद रविंद्र मलिक, सीटीएम राजेश सोनी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Comments