प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को ऊंचाइयों पर पहुंचाया: पार्षद लोकेश नगरू
-लोगों ने सुना एलईडी वन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन
-प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का 25 लाभार्थियों को दिया मौके पर गैस कनेक्शन
BOL PANIPAT , 20 दिसंबर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कवी व नारा गांव में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोनो कार्यक्रमों में मुख्यअतिथि पार्षद लोकेश नागरू रहे। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जो सम्मान शहीदों के परिजनों को मोदी सरकार ने दिलाया है इससे पूर्व किसी भी सरकार ने नहीं दिलाया। उनके नेतृत्व में देश मजबूत बना है और ऊंचाइयों को छू रहा है। देश की महिलाओ को उज्वाला जैसी योजना का लाभ दिया जा रहा है। ग्रामीणों को नल से जल की सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के अब तक के कार्यकाल के दौरान किस योजना का कितना लाभ लोगो को मिला है इसकी जानकारी लेने के लिए आया हूं ताकि पूरी जानकारी हासिल कर बचे कार्यों को करवाया जा सकें। जन संवाद में उन्होंने अंतिम समय तक लोगों की एक-एक समस्या को गंभीरता पूर्वक सुना व समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने विकसित भारत की संकल्प शपथ दिलाई।

नगर पार्षद ने कहा कि प्रदेश मे मुख्य मंत्री मनोहर लाल ने हर वर्ग के उत्थान को लेकर योजनाएं बनाई है जिनका हर वर्ग के लोगों को लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने अनेक योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना का भी बड़े स्तर पर लोगों को लाभ दिया जा रहा है।
कार्यक्रम संयोजक राजेश जागलान ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से अंकुश लगाया है। अब प्रदेश में नौकरिया ंमेरिट के आधार पर मिलती है।
ब्लॉक समिति चेयरमैन मीना रानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व मे देश की पहचान मजबूत हुई है। रक्षा के मामले में हम अच्छी पोजिशन में है। बहुत सी चीजो में आज हम पूरी तरह आत्म निर्भर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर वर्ग का पूरा पूरा ख्याल रखा है। महिलाओं को पंचायत इलेक्शन में 50 प्रतिशत आरक्षण का लाभ पहुंचा कर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महिला सशक्तिकरण को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं किसी की मोहतज नहीं। कार्यक्रम में गांव के पूर्व सैनिकोंं, खिलाडिय़ों, उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं व होनहार बच्चों को सम्मानित किया गया। कृषि विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों के सामने ड्रोन उड़ाकर उसके बारे में भी ग्रामीणों को जानकारी दी। इस मौके जीएम रोडवेज कुलदीप जांगड़ा, तहसीलदार अजय कुमार सैनी, बीईओ मनीष गुप्ता, बीजेपी के जिला युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बलविंदर आर्य, रोशन लाल म्हला, टेकराम मराठा, सुरेन्द्र आर्य, सरपंच बृजपाल, सरपंच रणबीर आदि मौजूद रहे।

Comments