Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


256 रोगियो की जांच करने उपरान्त निशुल्क औषधिया दी गई।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE HEALTH , at September 8, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT , 8 सितम्बर। महिला एंव बाल विकास के सहयोग से आयुष विभाग पानीपत द्वारा सितंबर माह को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा हैं। जिला आयुष विभाग पानीपत द्वारा बृहस्पतिवार को आयुष हैल्थ एवं वैलनेस सैंटर बराना व कुराना मे मनाया गया। इन शिविरो में कुल 256 रोगियो की जांच करने उपरान्त निशुल्क औषधिया दी गई।
जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. सतपाल ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत डॉक्टर साकेत कुमार, महनिदेशक आयुष विभाग और उपायुक्त सुशील सारवान के निर्देशन में पोषण माह के दौरान आयोजित होने वाले इन शिविरो में मुख्य रूप से गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली महिलाओं, किशोरियों तथा अन्य बच्चों की जांच की जाएगी तथा उनको रक्ताल्पता,गर्भावस्था के समय व उसके बाद होने वाले विकारों की रोकथाम के बारे में जानकारी दी जायेगी।

     उन्होने बताया कि पोषण माह के दौरान 30 चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे जिसमे से 14 शिविर आंगनवाडी  या आयुष हैल्थ एड वैलनेस सेन्टर मे तथा उससे अगले दिन 14 शिविर स्कूलों में लगाऐ जाएंगे। इसके अतिरिक्त 2 निशुल्क चिकित्सा शिविर जिला स्तर पर लागाए जाएंगे।
चिकित्सा शिविर में ए0एम0ओ0 डॉ. संजय राजपाल, ए0एम0ओ0 डॉ. मयंक राणा, होम्योपैथिक डॉ. सुदेशपाल, डॉ. मिक्की के द्वारा मरीजों की जांच  करके पोषण संबंिधत जानकारी दी गई। हरियाणा में पहली बार पोषण माह में योग सहायकों ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली महिलाओं, किशोरियों तथा अन्य बच्चों को योग भी कराया।

Comments