Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


शाम बाग बैंक्वेट हाल सेक्टर 25 हुडा पानीपत में होगी गौर कथा.

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at February 21, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : इस्कॉन पानीपत के द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन शाम बाग सेक्टर 25 हुडा पानीपत में किया गया जिसमें मुख्य रूप से गोविंद कृष्ण दास प्रभु (GKD) जी ने होने वाली गौर कथा जो कि 1 मार्च से 3 मार्च समय शाम के 6 बजे से शुरू होगी जो कि शाम बाग बैंक्वेट हाल सेक्टर 25 हुडा पानीपत में होगी और कथा उपरांत सुंदर प्रसादम की व्यवस्था होगी और कथा में होने वाली रूप रेखा का वर्णन किया गया और बताया कि गौरंग महाप्रभु भगवान श्रीकृष्ण व राधा रानी जी के सम्मिलित रूप हैं और इसलिए इनका रंग भी गोरा हैं और सभी पानीपत वासियों को कथा में शामिल होने के लिए भावपूर्ण निमंत्रण दिया गया और बताया कि 3 मार्च को रात 9 बजे फूलों की होली खेली जाएगी और बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे, और बताया कि पानीपत में राम कथा व कृष्ण कथा तो होती रहती हैं परंतु पहली बार पानीपत नगरी में गौर कथा का आयोजन किया गया हैं । इस अवसर पर इस्कॉन पानीपत के अध्यक्ष सुंदर लाल चुघ, अशोक गोयल, आशु गुप्ता, अनिल गोयल, प्रवीण नंदवानी, देवेंद्र महाजन, भुवन चुघ आदि मौजूद रहे।

Comments