स्वयंसेवकों को सडक़ सुरक्षा एवं यातायात के नियमों के बारे में ट्रेनिंग दी।
BOL PANIPAT , 18 जनवरी। वीरवार को राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय जीटी रोड पानीपत में नेहरू युवा केन्द्र पानीपत के तत्वाधवान में 25 स्वयं सेवकों को सडक़ सुरक्षा एवं यातायात के नियमों के बारे में ट्रैफिक इंचार्ज कर्मवीर मुदगिल ने ट्रेनिंग दी। इस ट्रेनिंग सेशन का आयोजन जिला युवा अधिकारी स्नेहलता एवं लेखाकार कु0 कनिका के मार्गदर्शन में हुआ।
ट्रैफिक इंचार्ज कर्मवीर मुदगिल ने बच्चों को यातायात के नियमों की जानकारी दी और बच्चों को नशे से दूर रहने की नसीहत दी। ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने सडक़ सुरक्षा के नियमों के बारे बच्चों से रिहर्सल भी कार्रवाई। इस अवसर पर एनएसएस प्रोग्राम इंचार्ज प्रवीण कुमार ने बच्चों को बताया कि वे अपने जीवन के महत्व को समझें और गाड़ी चलाते समय खुद की और दूसरों की देखभाल करें। बच्चे भारत वर्ष को हमारा देश ना समझकर मेरा देश समझे और इस भावना से प्रेरित होकर काम करें।
इस अवसर पर नेहरु युवा केंद्र की लेखाकार कु0 कनिका ने बच्चों को बताया कि समाज को जागरूक करने की जिम्मेदारी युवा वर्ग के कंधों पर है वे खुद को सक्षम बनाएं और समाज को यातायात के नियमों के बारे व नशा न करने बारे जागरूक करें। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल प्रतिमा शर्मा, सतपाल, एनएसएस प्रोग्राम इंचार्ज प्रवीण कुमार, कर्मवीर मुदगिल, अमीर सिंह व अन्य मौजूद रहे।

Comments