जी.डी. गोयंका में तीज के उपलक्ष्य में की मेहंदी प्रतियोगिता
BOL PANIPAT : जी.डी गोयंका पब्लिक स्कूल में तीज के उपलक्ष्य पर उत्सव का आयोजन किया गया । जिसमें बच्चों ने अलग-अलग गतिविधियों से सबके मन को मोहा । प्री-नर्सरी व नर्सरी कक्षा के विद्यार्थियों ने जोश व उत्साह से अपनी छवि प्रस्तुत की । सभी सदनों के बच्चों ने नृत्य से अपनी-अपनी प्रस्तुति दे सबको मंत्र्मुग्ध किया । छात्र-छात्राओं ने तीज के बारे में बताया । छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी-अपनी प्रतिभा को हाथों पर उकेरा ।
विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन ने सबको तीज की बधाई दी, डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने तीज त्योहार की सबको शुभकामनाएं दे त्योहारों के महत्व पर प्रकाश डाला कि त्योहार कैसे हमारे जीवन में ताजगी भर देते हैं । प्रधानाचार्य डॉ. आदित्य कुमार ने सभी को तीज की बधाई देते हुए तीज त्योहार के महत्व को बताया कि हम इसे क्यों व कैसे मनाते हैं । उन्होंने कहा कि इन त्योहारों को मनाने से हमारी सभ्यता व संस्कृति, परंपराएं भावी पीढ़ी के बच्चे जान पाए इसलिए इनका आयोजन किया जाता है । इस अवसर पर वाइस चेयरमैन युवराज जैन, सी.ए कमल किशोर, एडवाइजर मुस्कान जैन, बलराम शर्मा, शिक्षक गण व विद्यार्थी गण मौजूद रहे ।

Comments