Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


“विरासत सप्ताह” पानीपत के अंतर्गत विद्यार्थियों ने पानीपत के धरोहर स्थलों का भ्रमण किया 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 6, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. (पी.जी.) महाविद्यालय, पानीपत के इतिहास विभाग द्वारा 28 सितंबर 2023 से 6 अक्टूबर तक शहीद भगत सिंह, लाल बहादुर शास्त्री और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस के उपलक्ष में “विरासत सप्ताह” मनाया जा रहा है। इस दौरान इतिहास विभाग का संग्रहालय सभी के लिए खुला हुआ है। प्रतिदिन सैकड़ों विद्यार्थी संग्रहालय का अवलोकन कर रहे हैं। इसी क्रम में आज पानीपत के धरोहर स्थलों का भ्रमण किया गया। इतिहास विषय के 52 विद्यार्थियों ने इतिहास विभागाध्यक्ष डॉक्टर रामेश्वर दास, डॉक्टर नरवीर, प्रोफेसर रवि, प्रोफेसर शालू (विभाग कौशल विकास) के निर्देशन में पानीपत संग्रहालय, काला आम, कलंदर पीर, काबुली बाग मस्जिद तथा देवी मंदिर का भ्रमण किया। भ्रमण के संदर्भ में प्राचार्य डॉक्टर अजय कुमार गर्ग ने कहा इस तरह की गतिविधियों से छात्र- छात्राओं का उत्साह और आत्मविश्वास तो बढ़ता ही है। साथ ही उन्हें बहुत कुछ नया सीखने को भी मिलता है। इतिहास विभागाध्यक्ष डॉक्टर रामेश्वर दास ने बताया कि विद्यार्थियों को अपने धरोहर के प्रति जागरूक करने और उन्हें संग्रहित करने के लिए यह भ्रमण किया गया। विद्यार्थियों ने इस भ्रमण को यादगार बताया।

Comments