Monday, May 25, 2026
Newspaper and Magzine


जी.डी गोयंका के बच्चों ने वार्षिकोत्सव में शहीद मेजर आशीष धौंचक को दी श्रद्धांजलि

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at December 24, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : जी.डी गोयंका पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव समारोह का बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में करनाल के लोकसभा सांसद संजय भाटिया और पानीपत उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रबंधन समिति के द्वारा अतिथिगण का पुष्पगुच्छ भेंट करके हार्दिक अभिनंदन किया गया। सर्वप्रथम  विभिन्न विषयों से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। उसके बाद मुख्य अतिथि ने अपने कर कमलों से दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नन्हें मुन्नों ने बटरफ्लाई , ड्रीमर,क्लोवनिल आदि नृत्यों से दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों ने कश्मीरी, राजस्थानी, हरियाणवी, भांगड़ा, बिहू, लावणी, कव्वाली आदि की मनमोहक प्रस्तुतियों से  विभिन्न प्रांतों की संस्कृति को दर्शाया। भगवान विष्णु के दशावतार और शिवाय कार्यक्रमों के द्वारा वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों ने योग और ताइक्वांडो की आकर्षक प्रस्तुति दी। तत्पश्चात विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने मुख्य अतिथि एवं अन्य उपस्थित गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया और विद्यालय की गतिविधियों और उपलब्धियों  पर वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों के बहुमुखी विकास के लिए शैक्षणिक, कलात्मक और मानसिक गतिविधियों का आयोजन करना तथा उन्हें समाज और देश के लिए जिम्मेदार नागरिक बनाना है मुख्य अतिथि ने शैक्षणिक और सह पाठ्यक्रमी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। शूटिंग , ताइक्वांडो, चैस, कैरम और टेनिस बॉल आदि में विद्यालय का नाम रोशन करने वाले छात्रछात्रों सुरभि, कृतिका, कनिष्क, रिया, मुकुल, केशव, कार्तिकेय, शिवांश, ज़ुबैर, रितेश,कृत, वासुदेवन, मुस्सदक को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन ने सभी का आभार प्रकट किया और बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय के वार्षिक उत्सव के आयोजन का मकसद बच्चों को शिक्षा के साथ कला और संस्कृति से जोड़ना भी है।उन्होंने बच्चों में नैतिक मूल्यों को विकसित करने के लिए उनके माता पिता और शिक्षकों की प्रशंसा भी की। डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने भी बच्चों की प्रतिभा प्रदर्शन की सराहना करके उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में रामभज जैन, सुशील जैन, संजय जैन, सिद्धार्थ जैन, डॉक्टर विजय गुप्ता, सी. कमल किशोर, मैनेजर बलराम शर्मा, ऋचा जैन, मुस्कान जैन, युवराज जैन भी उपस्थित रहे।

Comments