Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


– 2 से 4 दिसंबर तक जिला में होगा गीता जयंती समारोह

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 11, 2022 Tags: , , ,

– डीसी सुशील सारवान ने कहा- गीता के सभी पहलूओं पर केंद्रित रहेगा गीता महोत्सव

BOL PANIPAT, 11 नवम्बर। अंतरराष्टï्रीय गीता महोत्सव-2022 पानीपत जिला मुख्यालय पर आगामी 2 से 4 दिसंबर तक गरिमामयी ढंग से मनाया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों के मद्देनजर डीसी सुशील सारवान ने संबंधित अधिकारियों को गीता थीम पर आधारित सभी प्रकार के सांस्कृतिक व अन्य गतिविधियों के आयोजन बारे दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि इस बाबत सीईओ केडीबी विजय दहिया व मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव और सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा के महानिदेशक डा.अमित कुमार अग्रवाल ने विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिला में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा से भी अवगत करवा दिया है। उन्होंने कहा कि जिला में प्रभावी ढंग से गीता महोत्सव को संपन्न करवाया जाएगा।

गीता सार के साथ होगा महोत्सव का आगाज: डीसी

डीसी सुशील सारवान ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव पूर्ण रूप से गीता के उपदेशों की महत्ता आज के परिवेश में कितनी कारगर है, के आधारभूत सांस्कृतिक मंच को सजाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस तीन दिवसीय महोत्सव में राजकीय व निजी विद्यालयों की संयुक्त भागीदारी रहेगी और सभी धार्मिक, सामाजिक संगठनों की सहभागिता के साथ भव्य ढंग से महोत्सव को मनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिला में आयोजित 2 से 4 दिसंबर का गीता महोत्सव गीता के सार्थक संदेश को समर्पित होगा। उन्होंने बताया कि इन तीन दिनों में जिला के लोगों को गीता में दिए गए सभी पहलूओं को केंद्रित करते हुए आमजन तक सार्थक संदेश पहुंचाया जाएगा। डीसी ने कहा कि यह तीन का महोत्सव बदलते हुए सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों में गीता की सार्थकता पर केंद्रीभूत होगा। गीता जयंती समारोह के लिए सीईओ जिला परिषद विवेक चौधरी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। बैठक में एसडीएम पानीपत वीरेन्द्र ढूल व एसडीएम समालखा अमित कुमार, सीटीएम राजेश सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया के अलावा समाजसेवी हरिओम तायल व अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Comments