गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी महाराज जीओ गीता महिला मंडल के सदस्यों के साथ मीटिंग की.
BOL PANIPAT : गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी महाराज की अध्यक्षता में जीओ गीता महिला मंडल की सदस्यायों के लिए एक सभा सेक्टर 13-17 में रखी गई l इस सभा का मुख्य उद्देश्य यह रहा कि जीओ गीता बाल संस्कार कक्षाओं में बच्चों को किस प्रकार से अधिक से अधिक अपने मूल संस्कारों से व राष्ट्रवाद की भावना से जोड़ा जाए l किस प्रकार खेल-खेल में बच्चों को भगवद गीता की शिक्षाओं का पान करवा कर उनके भविष्य के साथ देश के भविष्य को उज्ज्वल बनाया जाए l महाराज श्री द्वारा यह बताया गया कि वर्ष भर किस प्रकार पूरे जीओ गीता महिला मंडल को कार्य करना है , महाराज श्री की प्रेरणा से भगवद गीता के प्रचार प्रसार की योजना बनायी गयी l
गत महीनों में महिला मंडल द्वारा सम्पन्न कार्य. , उत्सव , यज्ञ ,लोकसंग्रह कार्य व विद्यालयों में बाल संस्कार कक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई l

Comments