Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


9 सूत्रीय एजेंडे को लेकर 28 जून को होगी जिला परिषद की सामान्य बैठक: उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 24, 2024 Tags: , , , , ,

-उपायुक्त ने सभी पदेन सदस्य व जिला परिषद सदस्यो को बैठक में भाग लेने का अनुरोध किया
-बैठक में जनहित से जुड़े कई अन्य मुद्दों पर भी हो सकती है चर्चा
-संचालित की जा रही अनेकों योजनाओं पर होगा विचार विमर्श

BOL PANIPAT , 24 जून। उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 28 जून को द्वितीय तल पर स्थित सभागार में जिला परिषद की सामान्य बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक में सभी जिला परिषद सदस्य का उपस्थित रहना अनिवार्य है। बैठक में 9 सूत्रीय एजेंडे पर चर्चा की जाएगी।
उपायुक्त ने बताया कि बैठक में 15 वित्त आयोग की नई ग्रांटों के कार्य स्वीकृत कराने एवं सभी कार्यो की प्रगति पर चर्चा की जाएगी। राज्य वित्त आयोग के सभी कार्यों की प्रगति के बारे में एवं स्वीकृत राशि से अधिक अदायगी की घटनों उपरान्त स्वीकृति लेने एवं पूर्व में स्वीकृत की गई लाईटो एवं एमएसके की जगह उपलब्ध करवाने बारे चर्चा की जाएगी।
उपायुक्त ने बताया जनसंवाद पोर्टल के तहत टेबल 3 से संबंधित प्राप्त मांगों की प्रगति पर विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक में ग्राम दर्शन पोर्टल से संबंधित प्राप्त मांगो की प्रगति पर विचार विमर्श होगा। डीआरडीए के अधीन संचालित अन्य योजना (मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन- ग्रामीण, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि) की प्रगति एवं वित्त वर्ष 2024-25 हेतु आगामी प्लान में भागीदारी हेतु विचार विमर्श होगा।
उपायुक्त ने बताया कि जिला परिषद कार्यालय को सुचारू रूप से चलाने के लिए आधारभूत संरचना बारे भी विचार विमर्श किया जाएगा। कृषि, खेल, स्वास्थ्य, शिक्षा, आईसीडीएस, मार्केटिंग बोर्ड विभाग द्वारा शुरू सुचारू सम्पन्न हुए कार्यो की सूचि तथा वित्त वर्ष 2024-25 हेतु आगामी प्लान में भागीदारी एवं बजट उपलब्धता और संबंधित विभाग मुख्यालय से मांग बारे विचार विमर्श किया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि स्वीकृत एमएसके, इंडोर जिम, ई-लाइब्रेरी की सदन से घटनों उपरान्त स्वीकृति बारे भी चर्चा होगी। उपायुक्त ने सभी जिला परिषद सदस्य संबंधित विभाग के अधिकारियों व पदेन सदस्यों को बैठक में पहुंचने के लिए अनुरोध किया है। 

Comments