Thursday, April 23, 2026
Newspaper and Magzine


सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर के विरुद्ध जिले में चलेगा युद्ध स्तर पर अभियान: डीसी।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE HEALTH , at April 23, 2026 Tags: , , , , ,

14 से 15 साल की बच्चियों का मुफ्त में किया जाएगा टीकाकरण।

सरकारी और प्राइवेट स्कूल के अध्यापकों के साथ-साथ अभिभावकों को भी निभानी होगी अपनी जिम्मेदारी।

यह वैक्सीन गर्भाशय के कैंसर के विरुद्ध एक तरह का बीमा: डीसी

BOL PANIPAT : 23 अप्रैल। गर्भाशय कैंसर के विरुद्ध जिला में युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जाएगा और सरकारी स्कूल के साथ-साथ प्राइवेट स्कूल के अध्यापक और अभिभावक ऑन को इसको लेकर जागरूक भी किया जाएगा।
डीसी डॉ विरेंदर कुमार दहिया ने वीरवार को जिला सचिवालय के सभागार में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर यह निर्देश दिए इससे पूर्व में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने भी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से इस टीकाकरण को लेकर राज्य स्तरीय बैठक भी ली। उन्होंने कहा कि यह अभियान तभी सफल होगा जब इसे एक बार का कार्यक्रम नहीं बल्कि निरंतर चलने वाली प्रक्रिया बनाया जाए। जितनी जल्दी जानकारी, जांच और टीकाकरण लोगों तक पहुंचेगा, उतनी ही तेजी से गर्भाशय कैंसर के मामलों में कमी लाई जा सकती है।
        उन्होंने बताया कि यह कैंसर ह्यूमन पैपीलोना वायरस (एचपीवी) से फैलता है। विगत 2022 की रिपोर्ट के अनुसार गर्भाशा कैंसर के 79 हजार नए केस प्राप्त हुए थे जिनमें 35 हजार मृत्यु हर साल हो रही हैं। इसको लेकर भारत सरकार की ओर से इस गर्भाशय कैंसर के विरुद्ध यह टीकाकरण अभियान चलाया गया है। इसकी शुरुआत विगत 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि इसको लेकर ब्लॉक स्तर पर भी बैठक आयोजित की जाए और यह बैठकर संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित करवाई जाए जिसमें सभी प्राइवेट स्कूलों के प्रतिनिधि भाग लें।
          बैठक में उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने भी कहा कि इस अभियान में भाजपा के कार्यकर्ता भी अपनी पूर्ण भागीदारी निभाएंगे और इसको लेकर जागरूकता भी की जाएगी।  डीसी डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने जिला के सभी अभिभावकों, अध्यापकों और 14 से 15 साल की बच्चियों से अपील की कि वे इस गर्भाशय कैंसर के विरुद्ध चलाया जा रहे इस अभियान में अपनी संपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि इस टीकाकरण को लेकर शत प्रतिशत कवर किया जा सके। इस बैठक में सीएमओ डॉक्टर विजय मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा भी उपस्थित रहे।

Comments


Leave a Reply