Friday, March 13, 2026
Newspaper and Magzine


सूरजकुंड मेले में दिखेगी बेहतरीन एवं शानदार हैंडीक्राफ्ट और शिल्प उत्पादों की झलक : उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 20, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 20 मार्च : आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में सरकार व पर्यटन विभाग हरियाणा की ओर से राज्य के जिला फरीदाबाद में 35 वें सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले का आयोजन किया जा रहा है । सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला 4 अप्रैल तक लगेगा । उज्बेकिस्तान 35 वें सूरजकुंड मेले का पार्टनर नेशन तथा जम्मू एंड कश्मीर थीम स्टेट होगा । जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि सूरजकुंड मेले में दर्शकों को बेहतरीन एवं शानदार हैंडीक्राफ्ट और शिल्प उत्पादों की झलक देखने को मिलेगी ।

उन्होंने कहा कि मेले में जहां एक ओर लोगों को मनोरंजन होगा वहीं दूसरे देशों व राज्यों की कला एवं संस्कृति से रूबरू होने का भी अवसर मिलेगा । उन्होंने कहा कि मेले में विद्यार्थियों के सीखने के लिए भी बहुत कुछ है । उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे सूरजकुंड मेले में पहुंचकर मेले का आनंद लें और दूसरे देशों व राज्यों की संस्कृति को जाने ।

Comments