गोयंकनस ने बड़ी हर्षोल्लास से मनाया राखी का त्यौहार
BOL PANIPAT : जी.डी.गोयंका पब्लिक स्कूल में रक्षा बंधन पर्व की पावन बेला पर उत्सव का आयोजन किया गया । इसमें नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी-अपनी प्रतिभा दिखाई । नन्ही बच्ची ने कविता के माध्यम से सबका मन मोहा । कक्षा तीसरी व चौथी के विद्यार्थियों ने नृत्य व गायन के माध्यम से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया । ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने विशेष प्रात:कालीन सभा का आयोजन किया । बच्चों ने रक्षाबंधन के महत्व को बता आपस में राखी बांधी और इस पावन पर्व के महत्व को और बढ़ाया ।
विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन, डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने सभी को पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि हमें अपनी संस्कृति व सभ्यता को बनाए रखना चाहिए। प्रधानाचार्या रेणुका अनेजा ने इस पर्व की सबको शुभकामनाएं दी और इसका पौराणिक व ऐतिहासिक कारण बताया कि यह त्यौहार क्यों व कब से मनाया जाता है ।
इस अवसर पर वाईस चेयरमैन युवराज जैन, सी.ए कमल किशोर, एडवाइजर मुस्कान जैन, मैनेजर बलराम शर्मा, शिक्षक वर्ग व विद्यार्थीगण मौजूद रहे ।

Comments