सौलर पैनल पर अनुदान दे रही है सरकार, मौके का फायदा उठाएं
BOL PANIPAT :12, फरवरी। अतिरिक्त उपायुक्त वीना हूड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजली की अनियमित सप्लाई के कारण घरों में इन्वर्टर का उपयोग किया जाता है जिससे बिजली की आवश्यकता को पूरा किया जा सकता है। उन्होने कहा कि इनवर्टर को चार्ज करने के लिए बिजली की खपत होती है और इससे बिल भी अधिक आता है।
उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने बिजली की खपत को कम करने के लिए व सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए सौलर पैनल पर अनुदान देने की व्यव्स्था की है।
उन्होनें बताया कि यदि घर में एक बैटरी का इनवर्टर है जिसमें 180ए.एच की बैटरी है तो 320 वाट के सौलर पैनल लगेंगे। इसी प्रकार 2 बैटरी का इनवर्टर है तो 640 वाट के सोलर पैनल लगेंगे। उन्होंने कहा कि 320 वाट के सोलर चार्जर की कीमत 18 हजार रूपये है व 500 वाट के चार्जर की कीमत 28 हजार रूपये के लगभग है। हरियाणा सरकार 320 वाट के सोलर चार्जर पर 6 हजार व 640 वाट के इनवर्टर पर 10 हजार रूपये का अनुदान प्रदान करती है। उन्होनें बताया कि इनवर्टर को सौलर चार्ज करने पर बिजली की बचत तो होगी ही साथ में बिजली की निरंतर सप्लाई भी सुनिश्चित होगी।
वीना हूड्डा ने बताया कि इनवर्टर चार्जर प्राप्त करने एवं अनुदान लेने के लिए हरियाणा सरकार की वेबसाईट एसएआरएएलएचएआरवाईएएनएडॉटजीओवीडॉटईन पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय, पानीपत, कमरा न0 223, लघु सचिवालय, पानीपत से सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होनें कहा कि अनुदान पहले आओ पहले पाओ की योजना के आधार पर दिया जाएगा।

Comments