अभिभावक बेटियों को बेटों से कम न आंके: नगराधीश टीनू पोसवाल
-जिला स्तरीय लोहड़ी उत्सव पर 11 बच्चियों को दिये तोहफे
-वक्ताओं ने कार्यक्रम में विभाग द्वारा सरकार की योजनाओं पर भी डाला प्रकाश
-नगराधीश ने मिशन वात्सालय की स्कीम की डायरी का विमोचन भी किया
BOL PANIPAT , 13 जनवरी। हरियाणा सरकार के दिशानिर्देश अनुसार महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में जी.टी.रोड स्थित राजकीय मॉडल संस्कृतिक सीनियर सैंकडरी स्कूल के सभागार में सोमवार को जिला स्तरीय बालिका लोहड़ी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि पहुंची नगराधीश टीनू पोसवाल ने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटो से पीछे नहीं है। अभिभावकों को चाहिए कि वो बेटियों को भी वो अवसर प्रदान करें। जो समाज में बेटों को प्रदान किये जाते लोहड़ी का तोहफा दिया व उन्हें लोहड़ी की शुभकामनांए दी। उन्होंने मिशन वात्सालय स्कीम की डायरी का भी विमोचन किया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास की ओर से मिठाई वितरीत कर लोहडी का उत्सव मनाया।
नगराधीश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2015 में इसी धरा से बेेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं की शुरूआत की थी। जिसके सार्थक परिणाम आज हमारे सामने है। उन्होंने कहा कि बेटियों के लिए सरकार ने अनेक योजनाएं क्रियान्वित की है। जिनका लाभ वर्तमान बेटियों को मिल रहा है।
नगराधीश ने कहा कि समाज में कुछ ऐसे व्यक्ति भी है जिनका बेटियों के प्रति नजरिया सही नहीं है। वे जन्म के तुंरत बाद बेटियों को कूडे के ढेर में डाल देते हैं, इस घिनोने अपराध के लिए वे किसी भी तरह से माफी के लायक नहीं है। ऐसे लोगों के लिए कई कानून हैं, जिनसे वे बच नहीं सकते। सरकार ने ऐसे लोगों को सजा दिलवाने के लिए कई टोल फ्री नम्बर जारी किये है। आम व्यक्ति इन टोल फ्री नम्बरों के माध्यम से तत्काल सूचना देकर ऐसा घिनोना अपराध करने वालों पर शिंकजा कस सकता है।
नगराधीश ने आगनवाड़ी वर्कर, सुपरवाइजर, आशा वर्कर का आहवान किया कि वे अपने आस पास के क्षेत्र में निगरानी बरते व इस तरह की प्रवृत्ति के लोग दिखाई दे तो तुंरत उसकी सूचना संबंधित विभाग को दे। उन्होंने कहा कि लिंग जांच अपराध है इस पर भी विशेष निगरानी बरते। इस मौके पर उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए महिला एवं बाल विकास का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी परविंदर कौर ने सरकार द्वारा बेटियों के उत्थान को लेकर चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। जिला बाल सरंक्षण अधिकारी निधि गुप्ता ने विभाग द्वारा बेटियों के लिए संचालित कई योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर सीडीपीओ लक्ष्मी, पुष्पा, सुपरवाइजर परोमिला के अलावा आशा वर्कर व आंगनवाडी वर्कर मौजूद रहें।
इस मौके पर नगराधीश ने महिलाओं के साथ लोहडी कार्यक्रम की शुरूआत की व सबको लोहडी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए लोहडी की परिक्रर्मा की। कार्यक्रम का मंच संचालन मास्टर प्रदीप मलिक ने किया।

Comments