Sunday, March 8, 2026
Newspaper and Magzine


सुशासन की दिशा में सार्थक कदम बढ़ा रही सरकार : डी.सी.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 21, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 21 जनवरी : आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में सरकार ने सुशासन की दिशा में निरंतर कदम बढ़ाते हुए अब हरियाणा में वाहन और सारथी पोर्टल के माध्यम से आधार आधारित 22 सेवाओं का लाभ आमजन को देने का निर्णय लिया है। यह जानकारी देते हुए डी. सी. सुशील सारवान ने बताया कि आमजन को वाहन पोर्टल पर वाहन पंजीकरण से संबंधित जैसे गिरवी जारी रखना, स्वामित्व का हस्तांतरण, पते में बदलाव, नया परमिट जारी करना, परमिट का नवीनीकरण, किराया खरीद समझौते का पृष्ठांकन, अस्थायी परमिट के लिए आवेदन, रजिस्ट्रेशन सर्टीफिकेट की प्रतिलिपि, मोटर वाहन के अस्थायी पंजीकरण के लिए आवेदन, मोबाइल नंबर आदि अपडेट करना जैसी सेवाएं उपलब्ध होंगी।
उन्होंने बताया कि सारथी पोर्टल पर चालक लाइसैंस से संबंधित सेवाएं सेवाएं जैसे प्रतिलिपि जारी करना, लाइसैंस का नवीनीकरण, लाइसैंस का प्रतिस्थापन, लाइसैंस में पते का परिवर्तन, लाइसैंस निकलवाने का प्रावधान, अंतर्राष्ट्रीय चालक परमिट जारी करना, लाइसैंस से वाहन की श्रेणी का समर्पण आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सेवा का अधिकार अधिनियम अनुसार ऑनलाइन आवेदन से तय समय पर सुविधाएं दी जाएंगी।

Comments