शिकायतों के निस्तारण में ना हो देरी: राजीव रंजन
प्रशासन शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: निगम अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी
समाधान प्रकोष्ठ की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में शिकायतों को तेजी निपटारे के निर्देश
निगम अतिरिक्त अतिरिक्त आयुक्त ने दिया आश्वासन जल्द समाधान का निस्तारण
BOL PANIPAT , 20 मार्च। समाधान प्रकोष्ठ के अंतर्गत साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा सरकार के प्रधान सचिव, श्रम विभाग तथा युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन (आईएएस) ने की। यह बैठक मुख्य सचिव कार्यालय, हरियाणा सरकार के निगरानी एवं समन्वय प्रकोष्ठ (जीएडी) के तहत आयोजित की गई।
बैठक के दौरान प्रधान सचिव राजीव रंजन ने प्रदेशभर के उपायुक्तों के साथ वर्चुअल समीक्षा करते हुए लंबित शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निपटारे के लिए आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक में निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी ने उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया के निर्देश पर प्रधान सचिव को जल्द से जल्द शिकायतों के निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लंबित मामलों का जल्द निपटारा कर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन शिकायतों का समाधान हो चुका है, उन्हें तत्काल पोर्टल पर अपलोड किया जाए ताकि पारदर्शिता बनी रहे। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments