गोयंकनस ने किया गुरु की महिमा का गुणगान
BOL PANIPAT : स्थानीय जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कक्षा अध्यापिका प्रियंका के मार्गदर्शन में कक्षा चौथी के छात्र छात्राओं ने भाषा, गीत, कविता और नृत्य प्रस्तुत करके गुरु की महिमा का गुणगान किया। और उनके प्रति सम्मान प्रकट किया। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षक व शिक्षिकाओं को पुष्प भेंट करके उनके प्रति सम्मान और आभार दर्शाया।
इस अवसर पर चेयरमैन अतुल जैन, डायरेक्टर मधु अग्रवाल, प्रधानाचार्य ऋतु सिंह, अध्यापक गण और सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे । अंत में प्रधानाचार्य को गुरु पूर्णिमा की बधाई दी और बच्चों को बताया कि गुरु ही हमारे जीवन में अज्ञानता रूपी अंधकार को दूर करके ज्ञान रूपी उजाला देता है, अतः हमें उनका सम्मान करना चाहिए।
अतुल जैन ने कहा कि मां बच्चे की पहली गुरु है और उसके बाद शिक्षक का स्थान आता है । इस प्रकार प्रत्येक के जीवन में लक्ष्य तक पहुंचने में इन दोनों का ही महत्वपूर्ण योगदान होता है।

Comments