Monday, October 5, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य कॉलेज में “उत्तर दक्षिण” शास्त्रीय संगीत श्रृंखला का भव्य आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 26, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT – शनिवार 26 सितम्बर 2026: आर्य पी.जी. कॉलेज, पानीपत के संगीत विभाग और पायनियर आर्ट्स एजुकेशन सोसाइटी  के संयुक्त तत्वावधान में आज “उत्तर दक्षिण” नामक एक शास्त्रीय संगीत और नृत्य श्रृंखला के अंतर्गत एक दिवसीय संगीत कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से आयोजित किया गया।

कार्यशाला का मुख्य विषय “स्वर और ताल की जुगलबंदी” था। कार्यक्रम में पायनियर आर्ट्स एजुकेशन सोसाइटी के संस्थापक सचिव ललित नारंग और सोसाइटी के सदस्य प्रशांत विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, आर्य पी.जी. के सांस्कृतिक गतिविधियों के निदेशक डॉ. रामनिवास, कॉलेज के संगीत विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. नीलू और ललित कुमार भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रस्तुति देने वाले कलाकारों में मारेगांव (रितुल), तबला (सचिन), सारंगी (सांभू सिसोदिया) और वायलिन (उमा) शामिल रहे।

इस एक दिवसीय कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और संगीत प्रेमियों को शास्त्रीय संगीत की बारीकियों से अवगत कराना तथा भारतीय संगीत परंपरा को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम का समापन सभी कलाकारों, आयोजकों और प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Comments


Leave a Reply