आई.बी.महाविद्यालय के लिए कुछ विशेष महत्त्व के पौधे भेंट किए गए।
BOL PANIPAT : भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण विभाग, देहरादून द्वारा आई.बी. महाविद्यालय के लिए कुछ विशेष महत्त्व के पौधे भेंट किए गए। इन पौधों को वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. निधान सिंह ने प्राचार्य डॉ. अजय गर्ग के माध्यम से महाविद्यालय को समर्पित किया। प्राचार्य डॉ. गर्ग ने बताया कि महाविद्यालय में एक वानस्पतिक उद्यान की स्थापना करने के लिए, हम चरणबद्ध तरीके से कुछ दुर्लभ और मूल्यवान पौधे लेकर आएंगे। इस कार्य की शुरुआत भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण के द्वारा भेंट किए गए पौधों से करना अत्यंत हर्ष का विषय है। डॉ. निधान सिंह ने बताया कि इन पौधों में से कुछ ऐसे हैं जो हिमालय में ही पाए जाते हैं और उनको संरक्षण की शीघ्र आवश्यकता है, जैसे कि फ्लोमोइडिस सुपरबा, सोफोरा मोलिस, जैसमिनम पारकरी इत्यादि। यह पौधे अपने प्राकृतिक आवास में कम हो रहे हैं और इनके “एक्स सिटू” संरक्षण के प्रयास किए जा रहे हैं। इनको यहां के वातावरण में संरक्षित करना एक चुनौती भरा काम है, पर हमारा प्रयास रहेगा कि इस मूल्यवान भेंट को हम सहेज कर रखेंगे।
इस अवसर पर डॉ. सुनित शर्मा, डॉ.विक्रम कुमार और प्रो. अजयपाल सिंह भी उपस्थित रहे।

Comments